hfmd bimari ka ilaaj
हैंड, फुट एंड माउथ डिज़ीज (HFMD) संक्रामक बीमारी
*परिचय*
हैंड, फुट एंड माउथ डिज़ीज (HFMD) सामान्य वायरल की बीमारी है, जो की, मुख्यतः छोटे बच्चों और शिशुओं को असर करती है। यह बीमारी वयस्कों में होता है, पर बच्चों में इसका संक्रमण ज्यादा तेजी से फैलता है।
- HFMD संक्रामक रोग है जो की कॉक्ससैकी वायरस और कभी-कभी एंटरोवायरस के कारण से होता है।
१) HFMD बीमारी के लक्षण क्या हैं?
इस बीमारी के लक्षण वायरस के शरीर में प्रवेश करने के बाद में 3 से 5 दिन बाद सामने आते हैं, जिसे ‘इन्क्यूबेशन पीरियड’ भी कहा जाता है।
- तेज बुखार का आना
- गले में खराश या दर्द का रहना
- मुँह के अंदर छाले या अल्सर, खासकर जीभ, मसूड़ों और गाल के अंदर
- हाथों और पैरों पर लाल चकत्ते या फुंसियाँ, जो कभी-कभी दर्दनाक या खुजलीदार हो सकते हैं
- थकान, चिड़चिड़ापन और भूख में कमी
२) HFMD बीमारी कैसे फैलती है?
HFMD बीमारी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकती है: जैसे की ,
- संक्रमित व्यक्ति के नाक या गले के स्राव से
- संक्रमित व्यक्ति के थूक या उनके खांसी के माध्यम से
- छाले के तरल पदार्थ से
- संक्रमित सतहों या वस्तुओं को छूने से
- छोटे बच्चों में यह ज़्यादा यह बीमारी फैलती है, क्योंकि वे सफाई का ध्यान नहीं रखते है, एक-दूसरे के खिलौनों, वस्तुओं को साझा करते हैं।
३) HFMD रोकथाम के उपाय?
HFMD से बचने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सावधानियाँ अपनाना ज़रूरी है: जैसे की , - साबुन से अपने हाथों को बार-बार धोना, खासकर बच्चे की नैपी बदलने के बाद।
- बच्चों के बोतल, खिलौने व्यक्तिगत वस्तुओं को साझा न करें।
- अगर किसी भी बच्चे को HFMD है, तो उसे कुछ दिन दूर रखें।
- रोज़मर्रा की चीज़ों को अच्छे से सफाई करना ज़रूरी है।
#उपचार और देखभाल?
HFMD के लिए कोई दवा नहीं होती है, क्योंकि यह वायरल बीमारी है, और अपने आप ठीक हो जाती है। लेकिन लक्षणों से राहत पाने के लिए निम्नलिखित उपाय किए जा सकते हैं:
- बुखार और दर्द के लिए पैरासिटामोल जैसी दवाएं को दिया जाता है।
- नरम और ठंडे खाद्य पदार्थ दें जो मुँह में छालों को परेशान न करें।
- उचित तरल पदार्थ को पिलाएँ ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।
- बच्चे को पर्याप्त नींद और आराम की ज़रूरत होती है।
अगर बच्चे को तेज़ बुखार के साथ शरीर में कंपन, लगातार उल्टी या अत्यधिक सुस्ती हो रही हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
#क्या HFMD खतरनाक है?
HFMD गंभीर नहीं होता है ,और बिना किसी दवा के ठीक हो जाता है। पर कुछ दुर्लभ मामलों में यह न्यूरोलॉजिकल जटिलताओं, जैसे मस्तिष्क ज्वर या मेनिन्जाइटिस का कारण बन सकता है, इसलिए HFMD को हल्के में लेना सही नहीं है।
*निष्कर्ष*
हैंड, फुट एंड माउथ डिज़ीज एक सामान्य लेकिन तेज़ी से फैलने वाली बीमारी है। बच्चों में इसका खतरा अधिक होता है लेकिन सही देखभाल और सफाई से इससे बचा जा सकता है। माता-पिता और अभिभावकों को इसके लक्षणों को पहचानना और समय पर इलाज कराना बहुत ज़रूरी है। अगर आपके बच्चे में HFMD के लक्षण दिखाई दें तो उसे घर पर आराम दें, साफ-सफाई रखें और ज़रूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें।