sardi jukam ka homeopathic ilaj
१) कॉमन कोल्ड ?
कॉमन कोल्ड, जिसे सामान्य जुकाम के नाम से भी जाना जाता है. हल्का वायरल संक्रमण है। जो की, मुख्य रूप से ऊपरी श्वसन तंत्र को असर करता है।
- इसमें नाक, गला, और स्वरयंत्र जैसे अंगों में सूजन, जलन और संक्रमण के लक्षण देखने को मिलते हैं।
- यह गंभीर बीमारी नहीं है, लेकिन व्यक्ति को कुछ दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ता है.
२) कॉमन कोल्ड के प्रमुख कारण क्या है?
-जुकाम का कारण अलग-अलग प्रकार के वायरस से हो सकते हैं, पर सबसे आम वायरस राइनोवायरस होता है।
- यह संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने, और हाथ मिलाने से फैलता है.
# फैलने के अन्य सामान्य कारण?
- संक्रमित रहे हुए व्यक्ति के संपर्क में आने से.
- भीड़- भाड़ वाली जगहों में रहनएक साथ में घूमने से।
- हाथों को बिना साबुन से धोए ही आंख या नाक को छूना
- मौसम में बदलव से.
- कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली से भी
३) कॉमन कोल्ड के लक्षण क्या है?
इसके लक्षण आमतौर 1 से 3 दिन बाद से ही शुरू होते हैं ,और लगभग कुछ दिनों तक रह सकते हैं।
- नाक का बहना या बंद होना
- गले में खराश जैसा लगना
- हल्का सा बुखार
- सिर में तेज दर्द का होना
- छींक का बार बार आना
- आंखों में जलन और पानी का आना
४ )इलाज ?
कोई विशेष इलाज नहीं है, क्योंकि यह वायरल संक्रमण है, और कुछ समय में खुद ही ठीक हो जाता है।
- गर्म पेय पदार्थों को लें – जैसे की , तुलसी वाली चाय का सेवन
- नाक को खोलने के लिए पानी के भाप लेना
- नाक की अच्छी से सफाई रखें
- दर्द या बुखार लगने पर पैरासिटामोल का उपयोग करना।
- गले की खराश के लिए पिए गर्म पानी को पीना।
- खूब मात्रा में पानी को पीना
५) क्या डॉक्टर के पास जाना ज़रूरी है?
सामान्य जुकाम में डॉक्टर की ज़रूरत नहीं पड़ती है , पर कुछ दिन से भी अधिक हो जाये तो डॉ. से मिलना।
- खांसी ४-५ दिनों से भी ज्यादा रहे
- सांस लेने में परेशानी
- सीने में दर्द का होना
- कानों में से द्रव का निकलना
#बचाव कैसे करें?
- अपने हाथों को बार-बार साबुन से अच्छे से धोएं
- भीड़ भाड़ वाली जगहों पर नहीं जाना।
- अपने मुंह और नाक को रुमाल से साफ़ करे।
-बीमार व्यक्ति से दूर रहना