homeopathy me Viral Hepatitis ka ilaj
वायरल हेपेटाइटिस : एक खामोश खतरा (Viral Hepatitis: A Silent Threat)
हेपेटाइटिस दुनिया भर में स्वास्थ्य से जुड़ी एक गंभीर चुनौती है। अक्सर इसे केवल 'पीलिया' समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन वास्तविकता में यह उससे कहीं अधिक जटिल और खतरनाक हो सकता है।
- यह लेख आपको वायरल हेपेटाइटिस क्या है, यह कैसे फैलता है, और इसके लक्षणों को पहचानने में मदद करेगा।
१) वायरल हेपेटाइटिस क्या है? (What is Viral Hepatitis?)
हेपेटाइटिस का मतलब है की, लीवर (यकृत) में सूजन का हो जाना।
- जब यह सूजन किसी वायरस के संक्रमण के कारण से होती है, तो इसे 'वायरल हेपेटाइटिस' कहा जाता है।
- लीवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण भाग है, जो रक्त को साफ करता है, और संक्रमण से लड़ता है, तथा भोजन को पचाने के लिए आवश्यक पोषक तत्वों को संसाधित करता है।
- जब हेपेटाइटिस वायरस लीवर पर हमला करता है, तो यह लीवर की कार्यक्षमता को असर करता है। यदि समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो यह लीवर फाइब्रोसिस (दाग), सिरोसिस (लीवर का खराब होना) या लीवर कैंसर का कारण बन सकता है।
२) हेपेटाइटिस के प्रकार और यह कैसे होता है? (Types & Causes: How does it happen?)
हर प्रकार का हेपेटाइटिस अलग-अलग वायरस के कारण से होता है, और इनके फैलने के तरीके भी अलग हैं।
- इसे मुख्य रूप से दो श्रेणियों में समझा जा सकता है : दूषित भोजन/पानी से फैलने वाले और रक्त/तरल पदार्थों से फैलने वाले।
1. हेपेटाइटिस A (Hepatitis A)
- कारण :: यह हेपेटाइटिस A वायरस (HAV) के कारण से होता है।
- कैसे फैलता है :: यह सबसे आम तौर पर दूषित भोजन या पानी के सेवन से फैलता है। अगर कोई संक्रमित व्यक्ति बिना हाथ धोए ही खाना बनाता है, या अगर सीवेज का पानी पीने के पानी में मिल जाता है, तो यह बीमारी फैलती है।
- यह गंदगी और खराब स्वच्छता वाले इलाकों में अधिक होता है।
2. हेपेटाइटिस B (Hepatitis B)
- कारण :: यह हेपेटाइटिस B वायरस (HBV) के कारण से होता है।
- कैसे फैलता है :: यह संक्रमित रक्त, वीर्य और शरीर के अन्य तरल पदार्थों के संपर्क में आने से फैलता है।
**इसके मुख्य कारण हैं:**
- असुरक्षित यौन संबंध।
- संक्रमित सुई या सीरिंज का साझा करना।
- संक्रमित मां से जन्म के समय बच्चे को।
- संक्रमित व्यक्ति का रेजर या टूथब्रश इस्तेमाल करना।
3. हेपेटाइटिस C (Hepatitis C)
- कारण :: यह हेपेटाइटिस C वायरस (HCV) के कारण से होता है।
- कैसे फैलता है :: यह मुख्य रूप से संक्रमित रक्त के सीधे संपर्क से फैलता है। जैसे कि, नशीली दवाओं के लिए सुइयों का साझा करना, खराब स्वास्थ्य सेवाएं, या बिना जांच किया हुआ रक्त चढ़ाना।
4. हेपेटाइटिस D (Hepatitis D)
- कारण :: यह हेपेटाइटिस D वायरस (HDV) के कारण से होता है।
- कैसे फैलता है :: यह एक "अधूरा वायरस" है। यह केवल उन्हीं लोगों को हो सकता है, जो पहले से हेपेटाइटिस - B से संक्रमित हैं।
- यह हेपेटाइटिस B के बिना जीवित नहीं रह सकता।
- इसका संक्रमण भी रक्त और शारीरिक तरल पदार्थों के माध्यम से होता है।
5. हेपेटाइटिस E (Hepatitis E)
- कारण :: यह हेपेटाइटिस E वायरस (HEV) के कारण से होता है।
- कैसे फैलता है :: हेपेटाइटिस A की तरह, यह भी मुख्य रूप से दूषित पानी पीने से फैलता है।
- यह विकासशील देशों में और मानसून के मौसम में बहुत आम है।
३) वायरल हेपेटाइटिस के क्या लक्षण हैं? (Symptoms of Viral Hepatitis)
हेपेटाइटिस को अक्सर "खामोश बीमारी" (Silent Disease) भी कहा जाता है, क्योंकि कई बार, विशेष रूप से हेपेटाइटिस - B और C में, शुरुआत में कोई लक्षण दिखाई नहीं देते हैं। जब लक्षण दिखते हैं, तो वे हल्के या गंभीर हो सकते हैं।
- सामान्य लक्षण जो सभी प्रकार के हेपेटाइटिस में देखे जा सकते हैं:
*पीलिया (Jaundice):* त्वचा और आंखों का सफेद हिस्सा पीला पड़ जाना।
- यह तब होता है, जब भी हमारा लीवर ठीक से काम नहीं करता है ,और रक्त में बिलीरुबिन (Bilirubin) की मात्रा बढ़ जाती है।
*अत्यधिक थकान:* बिना किसी मेहनत के बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस होना।
*पेट में दर्द:* विशेष रूप से पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में (पसलियों के नीचे), जहाँ लीवर स्थित होता है।
*भूख न लगना:* खाने की इच्छा खत्म हो जाना और वजन भी घटना।
*मतली और उल्टी:* बार-बार जी मिचलाना या उल्टी जैसा महसूस होना।
*गहरे रंग का पेशाब:* मूत्र का रंग गहरा पीला या भूरा (सरसों के तेल जैसा) हो जाना।
*हल्के रंग का मल:* मल का रंग मिट्टी जैसा (Clay-colored) या पीला हो जाना।
*जोड़ों में दर्द* कभी-कभी फ्लू जैसे लक्षण और जोड़ों में दर्द भी होता है।
४) हेपेटाइटिस से बचाव के तरीके?
- साफ पानी को पिएँ।
- हाथ धोने की आदत.
- सुई/इंजेक्शन साझा न करें।
- हेपेटाइटिस A और B का टीका लगवाएँ