nimoniya kya hai or kya laksan ho sakte hai
१) निमोनिया क्या है?
निमोनिया एक संक्रमण होता है, जिस में फेफड़ों के वायु-कोष (वायुकोष, जिसे एल्वियोली कहते हैं) में सूजन आ जाती है. और फेफड़ों में मवाद या तरल पदार्थ भर जाते हैं।
- यह स्थिति ऑक्सीजन के रक्त प्रवाह में प्रवेश करने की क्षमता को असर करती है, जिस से सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है।
- निमोनिया या रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों के लिए विशेष रूप से मोटापा, वृद्धावस्था और रोग प्रतिरोधक क्षमता हो सकती है।
२)निमोनिया होने के प्रमुख कारण क्या हो सकते है?
* बैक्टीरिया :: सबसे आम कारण है, जो की खास कर के वयस्कों में होता है.
* वायरस :: बच्चों और बुजुर्गों में वायरल निमोनिया को ज्यादा देखा जाता है।
* फंगस :: ज्यादा कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों में होता है।
* धूम्रपान :: सिगरेट पिने से फेफड़ों की प्रति रोधक क्षमता भी कम होती है, जिस से संक्रमण जल्दी होता है।
* ठंड का मौसम :: सर्दियों में वायरल ,बैक्टीरियल संक्रमण के संभावना बढ़ जाती है।
३) निमोनिया होने के प्रमुख लक्षण क्या है?
निमोनिया के लक्षण निचे बताये अनुसार हो सकते है,
1. तेज बुखार
अचानक से तेज बुखार का आना, जो अक्सर 101°F–104°F तक भी पहुँच सकता है।
2. लगातार खांसी
बलगम वाली खांसी (पीला, हरा या जंग जैसा रंग)
3. सांस लेने में तकलीफ़
थोड़ा चलने पर भी सांस का फूल जाना।
4. सीने में भी दर्द का होना।
5. ठंड लगकर कांपना।
6. भूख भी कम लगना।
४) कब तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए?
कुछ लक्षण ऐसा लगे के -
- सांस बहुत तेज से चल रही हो तब,
- लगातार तेज बुखार का बने रहना।
- होंठ का नीले पड़ जाना
- सीने में बहुत तेज दर्द का होना
- बेहोशी या चक्कर का आना
- घबराहट जैसा लगना