scabies ka homeopathic ilaj
1) स्केबीज एक संक्रामक और कष्टदायक त्वचा रोग?
स्केबीज आम पर त्वचा के संबंधी रोग है, जो की छोटे कणों के कारण से होता है। यह रोग का मेन कारण Sarcoptes scabiei नामक परजीवी कीट से होता है।
- जो की त्वचा के अंदर सुरंग करके रहना शुरू कर देते है। इस से त्वचा में तेज खुजली या दाने जैसे लक्षण भी होते हैं।
- यह बीमारी बच्चों में वयस्कों और बुज़ुर्गों किसी भी वर्ग में हो सकती है, खास कर के जब व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान नहीं रखा जाए.
- व्यक्ति संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए।
2) स्केबीज कैसे फैलता है?
स्केबीज एक अत्यधिक संक्रामक रोग है, जो मुख्यतः त्वचा से त्वचा के सीधे संपर्क से फैलता है। यदि कोई व्यक्ति किसी संक्रमित व्यक्ति के साथ बिस्तर, तौलिया, कपड़े या अन्य व्यक्तिगत वस्तुएं साझा करता है, तो संक्रमण होने की संभावना बढ़ जाती है। इस रोग का संक्रमण सामूहिक जीवन जैसे हॉस्टल, जेल, आश्रम, बालगृह आदि में अधिक तेजी से फैलता है।
3) स्केबीज के लक्षण?
"स्केबीज संक्रमण के बाद में इसके लक्षण धीरे से उभरते हैं, जो की आमतौर पर 2 से 3 हफ्तों के अंदर दिखाई देते हैं।
- हालांकि किसी व्यक्ति को पहले से कभी स्केबीज हो चुका है , तो उसके शरीर में कुछ ही दिनों में शुरू हो सकती है।"
4) इसके मुख्य लक्षण हैं:?
- तेज खुजली, विशेषकर रात में अधिक होती है।
- त्वचा पर छोटे-छोटे दाने या पिंपल जैसे निशान।
- लालिमा या सूजन।
- खुजली के कारण त्वचा पर घाव या खरोंच।
-कुछ मामलों में स्किन पर सुरंग जैसे निशान भी दिख सकते हैं।
- स्केबीज आमतौर पर हाथ की उंगलियों के बीच, कलाई, कमर, नाभि के आसपास, स्तनों के नीचे, और जननांगों के आसपास अधिक प्रभावित करता है।
5) स्केबीज का निदान?
स्केबीज का निदान डॉक्टर द्वारा लक्षणों के आधार पर आसानी से किया जा सकता है। कुछ मामलों में त्वचा से स्क्रैपिंग लेकर माइक्रोस्कोप के नीचे देखकर परजीवी को देखा जा सकता है। यदि मरीज पहले से किसी त्वचा रोग से ग्रसित है, तो स्केबीज का पहचानना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
निष्कर्ष
स्केबीज कोई जानलेवा बीमारी नहीं है, लेकिन यह अत्यंत कष्टदायक और संक्रामक रोग है। समय पर पहचान और उचित उपचार से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। समाज में जागरूकता और स्वच्छता की आदतों को अपनाकर इस बीमारी को फैलने से रोका जा सकता है। यदि आपके या किसी अपने को लंबे समय से खुजली की समस्या हो रही हो, तो देर न करें – तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।