urticaria ka homeopathy me kya ilaaj hai | urticaria ka ilaj in hindi
#अर्टिकेरिया बचाव और देखभाल के उपयोगी टिप्स क्या है?
**परिचय**
यह त्वचा के संबंधी समस्या है. जिसमें की अचानक से लाल, उभरे हुए, खुजलीदार चकत्ते (दाने ) निकल आते हैं।
- यह चकत्ते कुछ दिनों तक बने रहते है. कई बार यह समस्या ७ दिन तक में भी ठीक हो जाती है, जिसे *एक्यूट अर्टिकेरिया* कहते हैं.
- अर्टिकेरिया का सीधा संबंध शरीर की *एलर्जिक प्रतिक्रिया* और *इम्यून सिस्टम* से है। पर जानलेवा नहीं है।
२) अर्टिकेरिया होने के क्या लक्षण है?
अर्टिकेरिया होने के लक्षण निचे बताये अनुसार हो सकते है. जैसे की,
* त्वचा पर लाल उभरे हुए धब्बे दिखाई देना
* तेज खुजली और जलन का होना
* कभी तो त्वचा पर सूजन आ जाती है.
* कभी - कभी गंभीर स्थिति में आंख या गले में सूजन का होना
३) अर्टिकेरिया के सामान्य कारण क्या है?
1. **कुछ खाद्य पदार्थ ** : – अंडा, दूध, नट्स, टमाटर, स्ट्रॉबेरी जैसे फूड्स।
2 . **कीड़े के काटने ** : – मच्छर, मधुमक्खी या अन्य कीड़े।
3 . **मौसम** – ठंड या गर्मी कभी- कभी अचानक तापमान बदलना।
4 . **संक्रमण** – वायरल या बैक्टीरियल के संक्रमण से ।
5 . मानसिक तनाव भी ट्रिगर कर सकता है।
6 . **कपड़े और कॉस्मेटिक** – टाइट कपड़े, परफ्यूम या स्किन केयर प्रोडक्ट।
४) अर्टिकेरिया में बचाव के लिए क्या टिप्स है?
#1. **एलर्जी को पहचानें**
* यह पता करना है,कि किस कारण से दाने हो रहे हैं।
* खाने-पीने या तो जंक फ़ूड किस चीज के बाद समस्या बढ़ रही है।
#2. **खाद्य पर नियंत्रण**
* किसी भी तरह की एलर्जी वाले खाद्य पदार्थों को खाने से बचें।
* ज्यादा मसालेदार और जंक फ़ूड को बहुत ही कम करें।
* ज्यादा मात्रा में पानी को पिएं ताकि शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलें।
#3. **त्वचा की देखभाल**
* जहॉ पर खुजली हो उस जगह को ठंडे पानी से अच्छे से धोएं।
* गर्म पानी से स्नान नही करना। जिस से की खुजली बढ़ सकती है।
* हल्के, बिना खुशबू वाले साबुन और मॉइस्चराइज़र का उपयोग करें।
# 4. **कपड़ों का सही चुनाव करे **
* शरीर पर ढीले, और कॉटन वाले कपड़े को पहनें।
# 5. **तनाव को कम करें**
* तनाव को कम करने के लिए कसरत करना.
*सही मात्रा में नींद लें।
# 6. **दवाओं में बहुत ही सावधानी**
* डॉ. के सलाह के बिना दूसरी कोई भी दवाइयाँ न लें।
* डॉ. ने जो दवा दिया है, उसको सही समय पर ले।
# 7. **गर्म और धूप से बचें**
* बाहर जाते समय अपने स्किन पर सनस्क्रीन और रुमाल का उपयोग करना ही सही है.
# डॉक्टर से कब संपर्क करें?
* अगर यह चकत्ते(दाने ) कई हफ्तों तक बने रहें तो।
* गले या जीभ में सूजन का हो जाना।
* सांस लेने में बहुत ही परेशानी का होना।
इन स्थितियों में तुरंत डॉ. से मिलें और सही इलाज करवाएँ।
५) दीर्घकालिक देखभाल के लिए क्या उपाय है?
* हमेशा अपने पास में *एंटीहिस्टामिन* दवा को रखें।
* डॉ. से सही समय पर चेकअप करवाते रहना चाहिए. ।
* अपने परिवार और मित्र को बताएं कि अर्टिकेरिया है. ताकि मदद कर सकें।