hepatitis b ke liye kya tips hai?
१) Hepatitis B के लिए उपयोगी टिप्स?
हेपेटाइटिस बी , गंभीर वायरल संक्रमण है, जो के मुख्य रूप से यकृत को असर करता है।
- Hepatitis B वायरस के कारण से होती है, तथा संक्रमित खून, असुरक्षित यौन संबंध, या तो, संक्रमित सुई के उपयोग से फैलती है।
- अगर सही समय पर सही इलाज तथा नियंत्रण न किया जाए, तो लिवर सिरोसिस या तो, लिवर कैंसर जैसी समस्याओं का कारण बन सकती है।
- सावधानी तथा जीवनशैली में सुधार कर के नियंत्रित किया जा सकता है।
# 1. टीकाकरण बहुत ही जरूरी है,
- हेपेटाइटिस बी से बचाव करने का प्रभावी तरीका टीकाकरण है। जो के नवजात शिशुओं से ले कर के वयस्कों सभी के लिए है.
- ३-४ डोज़ में दिया जाता है,
- वैक्सीन लेने से भी सुरक्षा मिलती है
# 2. सुरक्षित जीवनशैली को अपनाएं
- हेपेटाइटिस बी के वायरस शरीर के तरल पदार्थों के जरिए फैलता है, इसलिए सावधानियां जरूरी हैं: जैसे की,
- असुरक्षित यौन संबंध से बचना चाहिए।
- हमेशा ही साफ तथा नई इंजेक्शन का उपयोग करें।
- ब्लड ट्रांसफ्यूजन से पहले ही खून की सही से जांच सुनिश्चित करें।
# 3. संतुलित तथा पौष्टिक आहार को लें.
- लिवर को अच्छा रखने के लिए डाइट जरूरी है। जैसे की
,
- हरी सब्जियां तथा फल ,साबुत अनाज का सेवन करें।
- दाल, अंडा, पनीर को लें.
- तला-भुना तथा ज्यादा मसालेदार भोजन से बचना चाहिए।
- जंक फूड का सेवन कम करें
#4. शराब तथा धूम्रपान से पूरी तरह ही दूरी बनाएं।
- हेपेटाइटिस बी के दर्दी के लिए शराब नुकसानदायक होती है, यह लिवर पर दबाव डालती है।
# 5. नियमित जांच तथा डॉ. की सलाह
- किसी को हेपेटाइटिस बी है, तो डॉ. से जांच करवानी चाहिए।
- लिवर फंक्शन का टेस्ट करवाएं।
- डॉ. के द्वारा दी गई दवा को सही समय पर लेना चाहिए।
#6. आराम तथा पर्याप्त नींद
- शरीर के रिकवरी के लिए आराम जरूरी है। इसलिए 7–8 घंटे की नींद लें.
- थकान से बचें।
# 7. दूसरों के संक्रमण से बचे।
- आपको हेपेटाइटिस बी है, तो दूसरों को भी सुरक्षित रखना आपकी जिम्मेदारी है।
- परिवार के सब सदस्यों को वैक्सीन के लिए बोले।
# 8. तनाव को कम करें
- डेली योग करें, जिस से तनाव कम होता है.
- सकारात्मक सोच , अपने पसंदीदा काम को करने में समय बिताएं