Insomnia ke liye kya upyogi tips hai?
१) अनिद्रा (Insomnia) के लिए उपयोगी टिप्स क्या है
- अनिद्रा ऐसी समस्या है, जिसमें व्यक्ति को सोने में कठिनाई होती है, बार-बार नींद टूटती है या सुबह बहुत जल्दी आंख खुल जाती है। अच्छी नींद शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।
- यदि लंबे समय तक नींद पूरी न हो, तो इसका असर काम की क्षमता, मनोदशा, याददाश्त और समग्र स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
- आज की व्यस्त जीवनशैली, तनाव और गलत आदतों के कारण अनिद्रा की समस्या तेजी से बढ़ रही है।
- हालांकि, कुछ सरल और प्रभावी उपाय अपनाकर नींद की गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है।

1. डेली सोने , जागने का समय तय कर ले
- एक ही समय पर सोने,जागने की आदत को बनाएं, चाहे छुट्टी का दिन ही क्यों न हो।
2. स्क्रीन टाइम को कम करें
- मोबाइल फोन, लैपटॉप, टीवी और टैबलेट से निकलने वाली नीली रोशनी नींद लाने वाले हार्मोन मेलाटोनिन के उत्पादन को प्रभावित करती है। इसलिए सोने से कम से कम 1 घंटे पहले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग बंद कर देना चाहिए।

3. कैफीन और निकोटीन से बचें
- चाय, कॉफी, एनर्जी ड्रिंक और कुछ सॉफ्ट ड्रिंक में कैफीन होता है, जो दिमाग को सक्रिय बनाए रखता है। यदि आप अनिद्रा से परेशान हैं, तो शाम के बाद कैफीन का सेवन कम करें।
4. आरामदायक नींद का वातावरण बनाएं
- शयनकक्ष का वातावरण नींद की गुणवत्ता पर बड़ा प्रभाव डालता है। कमरे को शांत, साफ और आरामदायक रखें।
5. तनाव को कंट्रोल में करें
- तनाव और चिंता अनिद्रा के प्रमुख कारणों में से हैं। यदि मन लगातार चिंताओं में उलझा रहता है, तो सोना कठिन हो सकता है।
6 . हल्का संतुलित भोजन करें
- सोने से पहले भारी भोजन करने से पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है, जिस से नींद प्रभावित होती है। रात का भोजन हल्का और संतुलित होना चाहिए।7 . बिस्तर का उपयोग सोने के लिए ही करें कोई भी तरह का काम के लिए न करे