skin allergy ke liye kis tip ka use karna chahiye?
१) स्किन एलर्जी के लिए टिप्स
- त्वचा की एलर्जी आम समस्या है, जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है। इसमे त्वाचा पर खुजली, लालपन, दने, जलन जैसी समास्याएं हो सकती हैं।
- एलर्जी तब होती है, जब शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को नुकसान पहुंचाने वाली होती है, तो समझकर उसे प्रति प्रतिक्रिया देता है।
- ये एलर्जी खाने की चीजें, दवाएं, धूल, पराग, रसायन , किसी धातु के स्पर्श से भी हो सकती हैं।
२) स्किन एलर्जी से बचाव और राहत के बारे में महत्वपूर्ण टिप्स
#1. एलर्जी के कारण को पहचाने
- स्किन एलर्जी से बचने का पहला कदम उस चीज को पहचान है, जो एलर्जी का कारण बन रही है।
- अगर किसी को क्रीम, इत्र , साबुन,या ज्वेलरी से एलर्जी होती है, तो उसे तुरंत बंद कर देना चाहिए।
# 2. त्वाचा को साफ और सूखा रखें
- रोज़ाना हल्का खुशबू रहित क्लींजर से त्वचा को साफ करें। बहुत गरम पानी से नहाने की जगह हल्का गुनगुना पानी इस्तमाल करें।
# 3. मॉइश्चराइजर का उपयोग करें
- ड्राई स्किन में एलर्जी और खुजली बढ़ सकती है। इसलिए नहाने के बाद खुशबू रहित मॉइस्चराइजर लगाना फायदेमंद हो सकता है।
#4. खुजली करने से बचें
- खुजली करने से ज्यादा नुकसान हो सकता है और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।
# 5. धूल और केमिकल्स से बचाएं
# 6. ढीले और कपास के कपडे पहने
- टाइट कपडे तवाचा को इरिटेट कर सकते हैं। कॉटन के ढीले और साफ कपड़े पहनने से हवा मिलती है और एलर्जी की समस्या कम हो सकती है।
३ ) स्किन एलर्जी से बचाव के लिए रोज़ाना की आदतें
- रोज़ाना त्वाचा को साफ रखें।
- खुशबू रहित त्वचा देखभाल उत्पाद का उपयोग करें।
- धूल और प्रदूषण से बचने की कोशिश करें।
- नये कॉस्मेटिक उत्पाद को पहले पैच टेस्ट करके देखें।
#कब डॉक्टर से मिलना चाहिए
- अगर त्वचा की एलर्जी के साथ सांस लेने में दिक्कत हो, चेहरे या गले में सुजान हो, एलर्जी बार-बार हो रही हो, या फिर त्वाचा पर दाने और खुजली काई दिनों तक ठीक न हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
- इस तरह अगर त्वचा से पानी या पुस निकल रहा हो या बुखार भी हो, तो भी मेडिकल जांच जरूरी है।