Gallbladder Polyps kya hota hai?
१) Gallbladder Polyps क्या होते हैं
पित्ताशय की गांठें पित्ताशय की अंदरूनी दीवार पर बन ने वाली छोटी-छोटी उभरी हुई गांठें होती हैं। अधिकांश Gallbladder Polyps कैंसर नहीं होते और किसी प्रकार की गंभीर समस्या पैदा नहीं करते।
- कई बार इनका पता केवल अल्ट्रासाउंड जांच के दौरान चलता है। हालांकि, यदि पॉलिप का आकार बड़ा हो या तेजी से बढ़ रहा हो, तो यह भविष्य में कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है।
२) Gallbladder Polyps के कारण
Gallbladder Polyps बनने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे की,
- शरीर में अधिक कोलेस्ट्रॉल जमा होना।
- पित्ताशय में लंबे समय तक सूजन
- मोटापा।
- फैटी लिवर।
- बढ़ता हुआ वजन।
- मधुमेह (Diabetes)।
- उम्र बढ़ना।
- आनुवंशिक कारण।
३) Gallbladder Polyps के लक्षण
अधिकांश लोगों में Gallbladder Polyps के कोई लक्षण नहीं होते। लेकिन कुछ मामलों में निम्न समस्याएं दिखाई दे सकती हैं
- पेट के दाईं ओर दर्द।
- भोजन के बाद भारीपन महसूस होना।
- गैस और अपच।
- मतली या उल्टी।
- पेट फूलना।
- तैलीय भोजन खाने पर दर्द बढ़ना।
- कभी-कभी बुखार यदि संक्रमण हो।
यदि पॉलिप बड़ा हो जाए या पित्त नली में रुकावट पैदा करे, तो दर्द अधिक हो सकता है।
४) Gallbladder Polyps की जांच
डॉ. निम्न जांच कराने की सलाह दे सकते हैं, की,
- Ultrasound सबसे सामान्य और पहली जांच।
- CT Scan
- MRI Scan
- Blood Tests
५) Gallbladder Polyps में क्या खाना चाहिए
- हरी सब्जियां।
- ताजे फल।
- ओट्स और साबुत अनाज।
- दालें।
- कम वसा वाला दूध।
- पर्याप्त पानी।
- फाइबर युक्त भोजन।
# इन चीजों से बचें#
- तला हुआ भोजन।
- अधिक तेल और घी।
- फास्ट फूड।
- ज्यादा मसालेदार खाना।
- अधिक मिठाई।
- कोल्ड ड्रिंक।
- शराब।