Diarrhea hone par kya tips ko follow karna chahiye?
१) डायरिया के लिए उपयोगी टिप्स क्या है?
- डायरिया, जिसे दस्त कहते है, यह ऐसी समस्या है जिस में पतला मल आता है।
- बच्चों से ले कर के बड़ों तक किसी को भी हो सकता है।
- ज्यादातर मामलों में दूषित भोजन, दूषित पानी, वायरल या तो, बैक्टीरियल संक्रमण, फूड पॉइजनिंग, के कारण होता है।
- यदि सही देखभाल न हो तो, शरीर में पानी ,जरूरी मिनरल्स की कमी हो सकती है।
२) डायरिया होने के मुख्य कारण क्या - क्या है?
- दूषित पानी या तो, दूषित खाना को खाना
- वायरल या तो, बैक्टीरियल का संक्रमण
- ज्यादा मसालेदार भोजन या तो, बाहर का भोजन करना
- खराब स्वच्छता
३) डायरिया के क्या लक्षण होते है?
- बार बार पतला मल का आना
- पेट में मरोड़
- कमजोरी और थकान
- शरीर में से पानी की कमी हो जाना
यदि लंबे समय तक दस्त रहे तो डिहाइड्रेशन हो सकती है।
४) डायरिया में क्या योग्य टिप्स है?
1. खूब पानी को पिएं
- डायरिया होने से शरीर से पानी निकल जाता है। इसलिए नारियल पानी, नींबू पानी जैसी चीजें लेते रहें।
# 2. ORS का सेवन करें
ORS शरीर में पानी और नमक की कमी को पूरा करने में मदद करता है।
# 3.सुपाच्य भोजन करें
- डायरिया में समय पेट पर दबाव नहीं डालना चाहिए। खिचड़ी, दलिया,केला]जैसे हल्के भोजन का सेवन करें।
# 4. तला‑भुना मसालेदार भोजन को खाना बंद करें
# 5. दही में बैक्टीरिया होते हैं, जो पेट को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
#6. डायरिया के समय शरीर बहुत ही कमजोर हो जाता है। इसलिए आराम जरूरी है.
# 7. सफाई का बहुत ही ध्यान रखें
४) डायरिया के लिए घरेलू उपाय?
#केला
- केले में पोटैशियम होता है, जो शरीर में मिनरल्स की कमी पूरी करने में मदद करता है।
#अदरक
- अदरक की चाय पेट दर्द कम करने में सहायक हो सकती है।
#नारियल पानी
- नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखने का अच्छा तरीका है।