mirgi aane par kya tip ko follow kre?
१) मिर्गी के लिए उपयोगी सुझाव
मिर्गी न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जिस में मस्तिष्क की विद्युत गतिविधि असामान्य हो जाती है, जिससे बार-बार दौरे पड़ सकते हैं।
- यह किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है। सही उपचार, नियमित दवाओं और स्वस्थ जीवनशैली के माध्यम से मिर्गी से पीड़ित व्यक्ति सामान्य और सक्रिय जीवन जी सकता है।
२) मिर्गी क्या है
मिर्गी ऐसी स्थिति है, जिस में व्यक्ति को बार-बार दौरे आते हैं। दौरे कई प्रकार के हो सकते हैं। कुछ लोगों में पूरे शरीर में झटके आते हैं, जबकि कुछ लोगों में कुछ सेकंड के लिए ध्यान भटक जाता है या वे एक जगह स्थिर हो जाते हैं।
- मिर्गी का कारण सिर की चोट, जन्म के समय मस्तिष्क की समस्या, संक्रमण, आनुवंशिक कारण या अन्य न्यूरोलॉजिकल विकार हो सकते हैं।
३) मिर्गी के रोगियों के लिए महत्वपूर्ण सुझाव
1. दवा को नियमित रूप से लें
- मिर्गी के उपचार में डॉक्टर द्वारा दी गई दवाओं का नियमित सेवन महत्वपूर्ण है।
- दवा भूलना या बिना डॉक्टर की सलाह के बंद करना दौरे आने का जोखिम बढ़ा सकता है। इसलिए दवाएं हमेशा निर्धारित समय पर लें.
2. सही नींद लें
- नींद की कमी मिर्गी के दौरे को ट्रिगर कर सकती है। वयस्कों को प्रतिदिन 7 से 9 घंटे की नींद लेने का प्रयास करना चाहिए।
3. तनाव को नियंत्रित करें
4. स्वस्थ और संतुलित आहार अपनाएं
- पौष्टिक भोजन शरीर और मस्तिष्क दोनों के लिए आवश्यक है। ताजे फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज, प्रोटीन और पर्याप्त पानी का सेवन करें।
5. शराब और नशीले पदार्थों से बचें
6. संभावित ट्रिगर्स को पहचानें
- कुछ लोगों में तेज चमकती रोशनी, अत्यधिक थकान, तनाव, बुखार या नींद की कमी दौरे को बढ़ा सकते हैं।
7. सुरक्षा का ध्यान रखें
- यदि आप को मिर्गी है, तो तैराकी, ऊंचाई पर काम करने या भारी मशीन चलाने जैसी गतिविधियों में सावधानी बरतें।
8. परिवार और मित्रों को जानकारी दें
४) दौरा आने पर क्या करें
- सुरक्षित स्थान पर लिटाएं।
- उसके सिर के नीचे मुलायम वस्तु रखें।
- आसपास की खतरनाक वस्तुएं हटा दें।
- व्यक्ति को करवट दिलाने की कोशिश करें।
- दौरे का समय नोट करें।
- यदि दौरा 5 मिनट से अधिक चले या लगातार कई दौरे आएं, तो तुरंत चिकित्सा सहायता लें।