१) एक्यूट नेक्रोटाइज़िंग पैंक्रियाटाइटिस का बिना ऑपरेशन इलाज ?
एक्यूट नेक्रोटाइज़िंग पैंक्रियाटाइटिस गंभीर स्थिति है, जिसमें अग्न्याशय पर सूजन हो जाती है। यह स्थिति तब होती है जब अग्न्याशय के ऊतक मर जाते हैं और आसपास के ऊतक को भी प्रभावित करने लग जाते है।
- आज के आर्टिकल में एक्यूट नेक्रोटाइज़िंग पैंक्रियाटाइटिस रोग के कारण, लक्षण, निदान के विभिन्न बातो पर चर्चा करने वाले है ।
२) एक्यूट नेक्रोटाइज़िंग पैंक्रियाटाइटिस के प्रमुख कारण क्या है ?
एक्यूट नेक्रोटाइज़िंग पैंक्रियाटाइटिस के प्रमुख कारणों में शराब का ज्यादा सेवन, पित्ताशय की पथरी,उच्च चर्बी वाला आहार, और कुछ दवाइयों का दुरुपयोग शामिल हैं
-सबसे आम कारण शराब और पित्ताशय की पथरी ही होते हैं, कुछ मामलें में यह स्थिति ट्रॉमा या संक्रमण के कारण भी विकसित हो सकती है।
३) एक्यूट नेक्रोटाइज़िंग पैंक्रियाटाइटिस के कौन से लक्षण दिखाई देते है ?
एक्यूट नेक्रोटाइज़िंग पैंक्रियाटाइटिस के लक्षण निचे बताये अनुसार हो सकते है, जैसे की * पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द जो पीठ की ओर फैल सकता है * बुखार और ठंड लगना
* मतली या उल्टी * तेजी से हृदय की धड़कन
४) एक्यूट नेक्रोटाइज़िंग पैंक्रियाटाइटिस का निदान?
एक्यूट नेक्रोटाइज़िंग पैंक्रियाटाइटिस का उपचार सामान्य चिकित्सीय इतिहास, शारीरिक परीक्षण और अन्य चिकित्सा परीक्षणों के आधार पर किया जाता है।
- रक्त परीक्षण: यह परीक्षण रक्त में एंजाइम्स की मात्रा की जाँच करता है।
- सीटी स्कैन: यह विशेष रूप से प्रभावित क्षेत्रों की विस्तृत छवि प्रदान करता है। नेक्रोसिस की सीमा को समझने में सहायता करता है।
- अल्ट्रासाउंड: इससे बाइल डक्ट में पथरी की उपस्थिति का पता लगाया जा सकता है।