अक्सर लोग Flu (इन्फ्लुएंज़ा) को साधारण सर्दी - खांसी समझकर के नज़र अंदाज़ कर देते हैं। पर हकीकत यह है, कि फ्लू हर साल में दुनियाभर के लाखों लोगों को गंभीर रूप से बीमार करता है. और कई मामलों में तो,जानलेवा भी होता है।
- खासतौर पर बच्चे,और बुज़ुर्ग, तथा गर्भवती महिलाएं पहले से बीमार लोग भी इसके शिकार बनते हैं।
२) Flu (इन्फ्लुएंज़ा) क्या है?
- Flu "वायरल संक्रमण" है, जो के Influenza virus के कारण से होता है। यह वायरस नाक, गले तथा फेफड़ों को भी असर करता है।
- फ्लू बहुत तेजी से फैलता है, इसका असर हमारे पूरे शरीर पर होता है, न कि सिर्फ नाक-गले ही रहता है।
- लोग फ्लू को सामान्य सर्दी मान लेते हैं, पर दोनों में बड़ा अंतर है।
- साधारण सर्दी धीरे-धीरे से होता है, पर फ्लू "अचानक से और तेज़ लक्षणों" के साथ आता है. जैसे की,
- तेज बुखार का आना।
- बदन में दर्द और सिर में भी दर्द का होना।
- ज्यादा थकान जैसा लगना।
- गले में भी तेज दर्द का होना।
- ठंड का लगना और ज्यादा पसीना का आना।
४) Flu इतना खतरनाक क्यों होता है?
1. Flu शरीर के इम्यूनिटी को कमजोर कर देता है.
- फ्लू वायरस शरीर "रोग प्रतिरोधक क्षमता " पर सीधा हमला करते है। जब इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है, तो हमारा शरीर वायरल इन्फेक्शन से लड़ने में असमर्थ हो जाता है।
2. गंभीर जटिलताएं भी पैदा करता है. - फ्लू बुखार या खांसी तकही सीमित नहीं रहता है । कई खतरनाक बीमारियों को भी जन्म दे सकता है, जैसे की,
- निमोनिया
- ब्रोंकाइटिस
- फेफड़ों में सूजन का हो जाना
- हार्ट अटैक का खतरा।
- किडनी पर भी असर पड़ता है.
3. बच्चों तथा बुज़ुर्गों में तो, ज्यादा ही खतरनाक होता है.
4. बीमार लोगों में भी इसका खतरा कई गुना और भी बढ़ जाता है.
5. Flu बहुत ही ज्यादा तेजी से फैलता है.
फ्लू "संक्रामक बीमारी" है। खांसने, छींकने, बात करने से फैल सकता है।
- बार-बार फ्लू अलग -अलग तरह से फैलता है.
- पुरानी इम्यूनिटी के सुरक्षा भी नहीं देती है.
५) Flu से बचाव करना क्यों जरूरी है?
- बचाव करने से फ्लू के जोखिम को कम किया जा सकता है.