१) एक्यूट पैंक्रियास होने पर पेशेंट को बार बार एपिसोड्स क्यों आता है?
एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस का अर्थ है कि अग्नाशय में अचानक से सूजन होती है, जो की अक्सर गंभीर पेट दर्द, मतली, उल्टी और पाचन जैसे समस्याओं का कारण भी बन सकता है। हालांकि यह स्थिति एक बार में ही गंभीर हो सकती है, कई मामलों में मरीज को बार-बार इसके एपिसोड का सामना भी करना पड़ता है।
- आज का आर्टिकल में हम जानेंगे कि ऐसा क्यों होता है और इसके बचाव के उपाय क्या होते है।
२) एक्यूट पैंक्रियास के बार-बार एपिसोड होने के कारण क्या है ?
एक्यूट पैंक्रियास के बार-बार एपिसोड होने के कारण निचे बताये अनुसार हो सकते है जैसे की ,
- पित्त पथरी : मरीज को पैंक्रियाटाइटिस का कई बार सामना करना पड़ता है। पित्त पथरी, पित्ताशय से होकर पैंक्रियाटिक डक्ट में फंस जाती है है, जिससे अग्नाशय में सूजन होती है।
- ज्यादा शराब का सेवन : ज्यादा शराब का सेवन करने से अग्नाशय को नुक्सान हो सकता है।
- जनेटिक असर : कुछ लोगों में जेनेटिक तत्व होते हैं जो पैंक्रियास के प्रवृत्तियों को असर कर सकते हैं।
- दवाइयों का दुष्प्रभाव : कुछ विशेष दवाई जैसे कि एंटीबायोटिक्स या इम्युनोसप्रेसिव एजेंट्स भी पैंक्रियाटाइटिस के एपिसोड को ट्रिगर कर सकती हैं।
३) एक्यूट पैंक्रियास एपिसोड्स से बचाव के उपाय क्या है ?
एक्यूट पैंक्रियास एपिसोड्स से बचने के उपाय निचे बताये अनुसार हो सकते है जैसे की, - शराब और धूम्रपान से दूर रहना -कम मसालेदार और संतुलित आहार का सेवन करें। -डॉक्टर की सलाह पर समय समय पर दवाइयों का सेवन और जाँच करना -मस्तिष्क को शांत बनाये रखने के लिए योग करना