
१) लिवर सिरोसिस का क्या इलाज है?
लिवर सिरोसिस बहुत ही गंभीर बीमारी है, जिसमें लिवर की कोशिका धीरे - धीरे से ख़त्म हो कर उनकी जगह पर फाइब्रोसिस बन जाते हैं।
- यह स्कार टिश्यू लिवर के कार्यों में जैसे की ,खून का शुद्धिकरण , पित्त का उत्पादन, दवाइयों के मेटाबॉलिज्म और पोषक तत्वों के भंडारण को असर करता है।
- यह बीमारी धीरे-धीरे से बढ़ने लग जाता है, और सही समय पर इलाज न हो तो यह लिवर कैंसर तक भी हो सकता है।
२) लिवर सिरोसिस का इलाज कैसे होता है?
लिवर सिरोसिस का पूरी तरह से इलाज संभव नहीं है, क्योंकि जो कोशिका नष्ट हो चुकी है ,वो लिवर की कोशिका वापस नहीं आतीं है।
- पर सही इलाज और जीवनशैली के परिवर्तन से कम हो सकता है.
#लिवर सिरोसिस कई कारणों से हो सकता है, जैसे की,
- शराब का सेवन हमेशा के लिए बंद करना चाहिए.
- हेपेटाइटिस B और हेपेटाइटिस C को कण्ट्रोल किए जा सकते हैं।
- वजन का घट जाना, मधुमेह का सही प्रबंधन करना।
*दवाइयाँ और चिकित्सकीय प्रबंधन*
- डाययूरेटिक्स : शरीर में जमा पानी और सूजन को कम करने के लिए।
- रक्तस्राव के खतरे को कम करने के लिए.
- हेपेटिक एन्सेफैलोपैथी दिमाग पर असर न हो उसके लिए।
*जीवनशैली में परिवर्तन*
- शराब को पूरी तरह सें बंद कर देना।
- कम चर्बी वाले और संतुलित प्रोटीन वाले आहार का सेवन
-नमक के पानी से सिकाई करने पर सूजन कम हो जाती है। - ज्यादा जंक फूड, और प्रोसेस्ड चीज़ों से बचना।
- नियमित कसरत करना
*जटिलताओं का इलाज*
सिरोसिस के कारण से कई जटिलता हो सकती हैं, जिनका अलग-अलग इलाज किया जाता है.
-खून की उल्टी/खून आना : एंडोस्कोपी के माध्यम से वैरिक्स का इलाज और दवाइयाँ।
- लैक्टुलोज या एंटीबायोटिक से अमोनिया को कम करना।
- नियमित अल्ट्रासाउंड और AFP टेस्ट से मॉनिटरिंग करते रहना।
*लिवर ट्रांसप्लांट*
यदि सिरोसिस ज्यादा हो चुका हो और लिवर की कार्य करने की क्षमता भी खत्म हो जाए, तो मरीज को लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत होती है.
- इसमें बीमार पर्सन के लिवर को निकाल कर डोनर का स्वस्थ लिवर लगाया जाता है।
- यह बहुत ही महंगा और जटिल इलाज है, पर कई पेशेंट की जिंदगी को बचाता है।