naak se khoon aana ka homeopathy me ilaaj
#नाक से खून निकलना (Epistaxis) – कारण, लक्षण और उपचार
नाक से खून का आना आम समस्या है,जिसे मेडिकल भाषा में **एपिस्टेक्सिस (Epistaxis)** कहते है। यह समस्या अचानक से होती है, और कई बार पेशेंट और उसके परिवार को चिंता में डाल देती है।
-ज्यादातर मामलों में यह गंभीर नहीं होती है, पर थोड़ी सी सावधानी से रोकी जा सकती है.
#नाक से खून निकलने के प्रमुख कारण क्या है?
नाक की अंदर की सतह पर पतली और संवेदनशील रक्त वाहिकाएँ होती हैं। जब किसी कारणवश से फट जाती हैं, तो खून बहने लगता है। मुख्य कारण निम्न हो सकते हैं:
1.*पर्यावरणीय कारण*
- बहुत ही ज्यादा गर्मी से
- बहुत ठंडी हवा
-धूल, धुआँ और प्रदूषण
2. *आघात (Trauma)*
- नाक पर चोट लग जाने से
- नाक कुरेदना
- किसी प्रकार का आंतरिक घाव लग जाने से।
3. *बीमारियाँ और शारीरिक स्थितियाँ*
- हाई ब्लड प्रेशर जैसा होना
- साइनस का इंफेक्शन
- बार-बार सर्दी होंसे से नाक में से खून का आना
4.*अन्य कारण*
- दवाओं का साइड इफ़ेक्ट का होना
- विटामिन C और विटामिन K की कमी होने से
- शराब और धूम्रपान के सेवन से भी हो सकता है।
#नाक से खून बहने के क्या लक्षण है?
- अचानक से दोनों नाक से खून का नीकल जाना।
-खून बहने के साथ में चक्कर का आना , कमजोरी जैसा और , बेचैनी जैसा महसूस होना
#नाक से खून रुकवाने के क्या उपाय?
1.*रोगी को सीधा बैठाएँ*
- पीठ को हमेशा सीधी रखें और सिर थोड़ा आगे की ओर झुकाएँ।
- सिर पीछे झुकाने से खून गले में चला जाता है, जिससे घुटन या उल्टी हो सकती है।
2 . *ठंडी सिकाई करें*
- नाक और सिर पर ठंडे पानी का कपड़ा रखें।
- ठंड से रक्त वाहिका सिकुड़ती हैं, जिस से की खून रुकने में मदद मिलती है।
3. *आराम करें*
- खून रुक जाने के बाद कुछ देर तक आराम करे।
- जोर- जोर से छींकने से बचें।
#चिकित्सकीय उपचार
- अगर बार-बार नाक में से खून निकलता है , या खून रुक नहीं रहा है, तो डॉक्टर की सलाह लेना जरुरी है।
*स्थानीय उपचार
- नाक में मरहम लगाया जाता है। - कभी-कभी इलेक्ट्रिक कॉटराइजेशन से रक्त वाहिकाओं को सील कर दिया जाता है।
#घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय
*धनिया या तुलसी का रस नाक में डालने से आराम मिलता है।
*ठंडा पानी को छिड़कने से भी तुरंत राहत देता है।
* शरीर में रक्त की शुद्धि और रक्तस्तंभन में अनार का रास बहुत ही लाभदायी है.
* आहार में ताजा हरी सब्जियाँ,आंवला और नींबू का उपयोग करें, ताकि विटामिन C की कमी न हो।
#नाक में से खून निकलने से बचाव के उपाय क्या है?
- 1.गर्मियों में समय में सिर पर टोपी रखना सही होता है.
- 2. नाक को बार-बार कुरेदने नहीं चाहिए।
- 3 .ब्लड प्रेशर को डेली रूप से जांच करते रहें।
-4 . शराब, और धूम्रपान से दूरी बनाए रखें।
-5 . पर्याप्त पानी पिएँ।
# निष्कर्ष
नाक में से खून का निकलना सामान्य पर कई बार चिंताजनक हो सकती है।
कुछ मामलों में घरेलू उपायों से भी खून रुक जाता है।
- अगर यह समस्या बार-बार हो रही है, और फिर भी खून रुक नहीं रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।