periods kya hai | periods kyu aata hai
# पीरियड्स (मासिक धर्म) क्या है?
महिलाओं की प्रजनन प्रक्रिया का प्राकृतिक और महत्वपूर्ण भाग है। हर महिला में निश्चित उम्र के बाद में हार्मोनल बदलाव के कारण से यह प्रक्रिया शुरू होती है।
- 11 से 15 उम्र के बीच में लड़कियों में पीरियड्स आना शुरू होता हैं, और 40 –45 के उम्र तक यह प्रकिया चलती है।
- यह लगभग हर २८ दिन का होता है, पर २१ से ३५ दिन के बीच भी हो सकता है। इस समय के दौरान गर्भाशय की परत टूट कर के रक्त के रूप में योनि से बाहर निकलती है। जिस को “पीरियड्स” कहते है।
२) पीरियड्स की अवधि और सामान्य लक्षण क्या है?
- सामान्य रूप से पीरियड्स ३ से ७ दिन तक चलता हैं।
**लक्षण**
* पेट या कमर में तेज दर्द का होना
* थकान और कमजोरी जैसा होना
* चिड़चिड़ापन, या गुस्सा
* सिर में दर्द का होना
* हल्की सूजन
३) पीरियड्स से जुड़ी आम समस्याएँ क्या है?
1.**अनियमित पीरियड्स** कई बार महिलाओं में मासिक धर्म समय पर नहीं आता है ।जिस से तनाव, और हार्मोनल का असंतुलन, वजन का बढ़ना या घट जाना आदि इसके कारण हो सकते हैं।
2. **अत्यधिक रक्तस्राव **
यदि महिला को ज्यादा खून निकलता है, और यह लगातार ७ दिन से ज्यादा पीरियड्स चलते हैं, तो यह गंभीर स्थिति होती है.
3. **बहुत कम या बंद पीरियड्स **
ज्यादा समय तक पीरियड्स का नही आना या बहुत कम आना भी असामान्य माना जाता है।
4. **डिसमेनोरिया **
ज्यादा दर्द के साथ में पीरियड्स का आना।
४) पीरियड्स के दौरान साफ-सफाई का महत्व?
यह प्राकृतिक प्रक्रिया है, पर इस दौरान संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है। इसलिए सफाई का ध्यान रखना ज़रूरी है।
* सेनेटरी पैड, का उपयोग करें।
* हर ४- ५ घंटे में पैड को बदलें।
* गीले कपड़े का उपयोग न करें।
* सही मात्रा में पानी को पिएं और संतुलित आहार का उपयोग करे।
५) पीरियड्स को आरामदायक बनाने के उपाय ?
* हॉट वॉटर बैग से पेट और कमर पर सिकाई करना।
* ज्यादा तैलीय और मसालेदार भोजन खाने से बचें।
* हरी सब्जियाँ, और फल का खाने में उपयोग करे।
* उचित मात्रा में नींद लें और तनाव कम करने की कोशिश करें।