Eczema hone par kya tips ko follow kre?
१) एक्जिमा के लिए असरदार टिप्स?
- एक्जिमा सामान्य पर परेशान करने वाली त्वचा की समस्या है, जिस में त्वचा पर खुजली, लालपन, सूखापन तथा जलन होने लगती है।
- कई लोगों में यह समस्या मौसम के बदलने पर , एलर्जी, तनाव या गलत स्किन केयर की वजह से बढ़ जाती है।
- एक्जिमा का इलाज हर व्यक्ति में अलग है, पर सही देखभाल और कुछ आसान आदतों से इसके लक्षणों को काफी हद तक कण्ट्रोल किया जा सकता है।
२) एक्जिमा क्या है?
- Eczema ऐसी स्थिति है, जिस में त्वचा के बाहरी परत कमजोर हो जाती है। इस से त्वचा भी जल्दी सूखने लगती है, उसमें खुजली व जलन महसूस होती है।
- बच्चों से लेकर के बड़ों तक, किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है।
३) एक्जिमा के क्या -क्या लक्षण दिखाई देते है?
- त्वचा पर लाल चकत्ते
- तेज खुजली का आना
- त्वचा का फटने लगना
- सूखी हुयी खुरदुरी त्वचा
अगर खुजली ज्यादा हो त्वचा में संक्रमण दिखे, तो डॉ. से सलाह लेना भी जरूरी है।
४) एक्जिमा से राहत पाने के उपयोगी टिप्स क्या क्या है?
#1. त्वचा को मॉइश्चराइज रखें
- दिन में 2 बार मॉइश्चराइज़र को लगाएं।
- नारियल तेल, बिना खुशबू वाले क्रीम उपयोगी हो सकते हैं।
# 2. गर्म पानी से नहीं नहाएं
- बहुत गर्म पानी भी त्वचा की नमी छीन लेता है। हल्के गुनगुने पानी से नहाना सही होता है।
# 3. खुशबू वाले साबुन , केमिकल से बचें
- हमेशा माइल्ड , फ्रेगरेंस-फ्री प्रोडक्ट को ही चुनें।
#4. खुजली करने से बचें
- खुजली करने से त्वभी ज्यादा खराब होती है, संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
- खुजली ज्यादा आ रही हो तो ठंडी पट्टी या डॉ. के द्वारा सुझाई क्रीम का उपयोग करें।
# 5. कॉटन के कपड़े को पहनें
- ऊनी कपड़े त्वचा में जलन को भी बढ़ा सकते हैं। हल्के ,ढीले कॉटन कपड़े त्वचा को आराम देते हैं।
#6 . खानपान का ध्यान देना जरुरी है.जैसे की,
- बहुत ही ज्यादा मसालेदार भोजन करना
- पैकेज्ड वाला फूड
- कुछ लोगों में डेयरी या नट्स
- हरी सब्जियां, फल तथा पर्याप्त पानी त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं।
#7. तनाव भी कम करना जरूरी है.
- तनाव , चिंता भी एक्जिमा के लक्षणों को बढ़ा देते हैं।
- रोजाना योग,हल्की एक्सरसाइज करने से मानसिक तनाव कम होता है.
५) एक्जिमा के लिए घरेलू उपाय?
# नारियल तेल
- त्वचा को मॉइश्चर देता है, जलन को भी कम करने में मदद कर सकता है।
# एलोवेरा
- यह त्वचा को ठंडक देता है, खुजली में राहत भी मिलती है.
#ओटमील बाथ
- ओटमील को गुनगुने पानी में मिला कर के नहाने से भी त्वचा को आराम मिलता है।
#डॉक्टर से कब मिलें?
- त्वचा में से पानी या पस का निकलना
- ज्यादा दर्द का होना
- यदि घरेलू उपायों से भी राहत न मिले तो,