Sinusitis hone par kis tips ko follow karna chahiye?
१ ) साइनसाइटिस के लिए उपयोगी टिप्स क्या है
साइनसाइटिस आम समस्या है, जिस में नाक के आस पास मौजूद साइनस में सूजन आ जाती है।
- इस से नाक का बंद होना, सिर में दर्द, चेहरे में भारीपन, गले में खराश का होना और सांस लेने में परेशानी होती हैं।
- मौसम के बदलने पर, एलर्जी, संक्रमण या कमजोर इम्यूनिटी के कारण यह समस्या बढ़ सकती है।
२) साइनसाइटिस क्या है
- हमारे चेहरे की हड्डियों के अंदर छोटे छोटे एयर पॉकेट होते हैं, जिन्हें साइनस कहा जाता है। इन में सूजन या तो, संक्रमण हो जाता है, तो उसे साइनसाइटिस कहते हैं।
- समस्या वायरल का इंफेक्शन, बैक्टीरिया, एलर्जी या प्रदूषण के कारण हो सकती है।
३) साइनसाइटिस के सामान्य क्या - क्या लक्षण होते है
- नाक का बंद रहना
- सिर में भारीपन या दर्द का होना
- आंखों तथा गालों के पास में दबाव महसूस होना
- गले में खराश का होना
- बलगम का बनना
४) साइनसाइटिस के लिए घरेलू टिप्स
1. भाप लें
- गर्म पानी की भाप लेने से नाक की रुकावट कम होती है और जमा हुआ म्यूकस बाहर निकलता है।
2. पर्याप्त पानी पिएं
- शरीर में पानी की कमी होने पर म्यूकस गाढ़ा हो जाता है, जिस से साइनस की समस्या बढ़ सकती है।
3. गर्म सेक करें
- चेहरे और नाक के आस पास गर्म कपड़ा रखने से दर्द और दबाव कम होता है।
4. नमक वाले गुनगुने पानी से नाक साफ करने से एलर्जी और धूल बाहर निकलती है।
5. धूल और प्रदूषण से बचें
- प्रदूषण, धुआं और तेज खुशबू साइनसाइटिस को बढ़ा सकते हैं।
४) खानपान का ध्यान रखें
- साइनसाइटिस में सही खानपान बहुत जरूरी है। विटामिन - C से भरपूर फल जैसे संतरा, नींबू और आंवला इम्यूनिटी बढ़ाते हैं।
- अदरक, हल्दी और लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन कम करने में मदद करते हैं।
#कब डॉक्टर से संपर्क करें
यदि घरेलू उपायों के बाद भी समस्या ठीक न हो या निम्न लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉ, से संपर्क करें
- तेज बुखार, आंखों में सूजन, लगातार सिर दर्द, सांस लेने में ज्यादा परेशानी,10 दिन से
डॉक्टर जरूरत पड़ने पर दवाइयां या अन्य उपचार दे सकते हैं।