१)क्रोनिक कैल्सिफिक पैन्क्रियाटाइटिस का असरकारक इलाज ?
क्रोनिक कैल्सिफिक पैन्क्रियाटाइटिस एक लंम्बे समय की स्वास्थ्य समस्या है, जिसमें पैंक्रियास में स्थायी रूप से सूजन और कैल्सिफिकेशन हो जाता है। यह स्थिति शराब के ज्यादा सेवन, आनुवंशिक कारणों, या कुछ चयापचय विकारों के कारण से विकसित होती है।
- इस रोग में पैंक्रियास अच्छे से एंजाइम और इंसुलिन का उत्पादन नहीं कर पाता है , जिससे पाचन और रक्त शर्करा के स्तर को बनाए रखने में कठिनाई होती है।
२) क्रोनिक कैल्सिफिक पैन्क्रियाटाइटिस के लक्षण ?
* पेट के ऊपरी हिस्से में ज्यादा दर्द का होना , कब्ज या डायरिया,
* वजन घट जाना , * डायबिटीज
३) क्रोनिक कैल्सिफिक पैन्क्रियाटाइटिस का निदान ?
क्रोनिक कैल्सिफिक पैन्क्रियाटाइटिस का निदान करने के लिए डॉक्टर कई प्रकार के जाँच का सहारा लेते हैं।
इनमें अल्ट्रासाउंड,
-सी.टी. स्कैन,
- एम.आर.आई.,
-रक्त परीक्षण प्रमुख हैं।
इन जाँच के माध्यम से अग्न्याशय के कैल्सिफिकेशन और सूजन का पता लगाया जा सकता है