१)पैन्क्रियाटाइटिस में ट्यूमर होने से जॉन्डिस क्यों होता है ?
पैन्क्रियास शरीर का एक ऐसा भाग है , जो की शरीर में पाचन एंजाइम और हार्मोन जैसे इंसुलिन का उत्पादन करता है। यह पेट के पीछे स्थित होता है और इसके सामान्य कार्य में रुकावट कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकता है।
- ऐसी ही एक गंभीर समस्या है ट्यूमर के कारण पैन्क्रियाटाइटिस में जॉन्डिस का होना ।
२) पैन्क्रियास में ट्यूमर और जॉन्डिस का संबंध क्या है?
पैन्क्रियास में ट्यूमर, इसके सिर वाले भाग में होता हैं, पित्त नली या बाइल डक्ट को संकुचित कर सकते हैं।
- बाइल डक्ट वह नलिका है , जिसके माध्यम से पित्त लिवर से छोटी आंत में जाता है। जब ट्यूमर इस नली को अवरुद्ध करते है, तो पित्त का प्रवाह बाधित होने लग जाता है, और यह लिवर में इकट्ठा होने लगता है। इस स्थिति में बिलीरुबिन का स्तर रक्त में बढ़ जाने से जॉन्डिस की स्थिति होती है।
३) पैन्क्रियास में ट्यूमर के कारण हुए जॉन्डिस के लक्षण क्या हैं?
-आंखों का पीलापन होना -खुजली
-गहरे रंग का मूत्र
-वजन घट जाना - पेट में दर्द का होना
- इन लक्षणों के दिखने से डॉक्टर अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, एमआरआई, जैसे परीक्षणों का सुझाव दे सकते हैं। ये परीक्षण ट्यूमर के स्थान, आकार और उसकी जॉन्डिस में भूमिका को समझने में मदद करते हैं।