ग्रूव्ड पैंक्रियाटाइटिस दुर्लभ प्रकार का पुराना पैंक्रियाज की सूजन है, जो की पैंक्रियाज के सिर और डुओडेनम के बीच में स्थित क्षेत्र — जिसे "groove" कहते है। इस बीमारी को पहचानना बहुत ही कठिन होता है। इसके लक्षण और रेडियोलॉजिकल के लक्षण पैंक्रियाज के कैंसर से मिलते जुलतेही हो सकते हैं।
२) ग्रूव्ड पैंक्रियाटाइटिस के प्रकार?
ग्रूव्ड पैंक्रियाटाइटिस दो प्रकारों में वर्गीकृत किया जाता है:
- Pure Grooved Pancreatitis : केवल ग्रूव एरिया को ही असर होता है जो की पैंक्रियाज और डुओडेनम के बीच मर ही होता है। - Segmental Grooved Pancreatitis : ग्रूव के साथ पैंक्रियाज के सिर वाले भाग में भी सूजन से असर कर सकता है।
३) ग्रूव्ड पैंक्रियाटाइटिस के क्या कारण होते है?
ग्रूव्ड पैंक्रियाटाइटिस के कारण निचे अनुसार हो सकते है. जैसे की , - शराब का सबसे ज्यादा सेवन करने से
- धूम्रपान करने से
- बार-बार एक्यूट पैंक्रियास से
- डुओडेनल ग्रंथियों में असामान्य वृद्धि होने से
४) ग्रूव्ड पैंक्रियाटाइटिस के क्या लक्षण होते है?
ग्रूव्ड पैंक्रियाटाइटिस के लक्षण कुछ इस तरह के हो सकते है। - ऊपरी वाले भाग में पेट दर्द का होना
- मतली और उल्टी
- वजन का कम हो जाना
- भूख भी न लगना
- कभी-कभी चेहरा पीला हो जाना
५) ग्रूव्ड पैंक्रियाटाइटिस का पता कैसे किया जाता है?
ग्रूव्ड पैंक्रियाटाइटिस का सही निदान के लिए डॉक्टर कुछ जांच का सहारा लेते है। - सीटी स्कैन
डुओडेनल वॉल का बड़ा होना
ग्रूव में फाइब्रोसिस और सिस्टिक में परिवर्तन
- एमआरआई
पैंक्रियाटिक डक्ट और बाइल डक्ट का पता करने के लिए
- एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड
कैंसर से भेद करने में उपयोगी होता है
#ग्रूव्ड पैंक्रियाटाइटिस रोकथाम के लिए क्या करना सही है?
- शराब और तंबाकू से दुरी बनाये रखना
- स्वस्थ जीवनशैली
- अगर बार-बार होने वाले एक्यूट पैंक्रियास कासही इलाज करवाना
निष्कर्ष
ग्रूव्ड पैंक्रियाटाइटिस बहुत ही जटिल पर सही इलाज से अक्सर पैंक्रियाज कैंसर के जैसा है। सही समय पर निदान से इस बीमारी का इलाज संभव है। किसी को भी लंबे समय से ऊपरी पेट में दर्द, उल्टी, या वजन घट जाने जैसी समस्याएं हो रही हों, तो सही जांच और विशेषज्ञ से परामर्श अनिवार्य है।