१)बच्चों में एक्यूट पैन्क्रियाटाइटिस का क्या इलाज है?
एक्यूट पैन्क्रियाटाइटिस ऐसी बीमारी है, जिस में अग्न्याशय में अचानक से सूजन हो जाती है। शरीर में अग्न्याशय पेट के अंदर स्थित महत्वपूर्ण अंग है, जो पाचन एंजाइम तथा इंसुलिन जैसे हार्मोन को बनाता है।
- जब सूजन हो जाती है, तो बच्चे को तेज पेट में दर्द, उल्टी तथा बुखार जैसी समस्याएँ लगती हैं। बच्चों में बीमारी कम पाई जाती है, जब होती है तो सही समय पर इलाज जरूरी होता है।
२) बच्चों में एक्यूट पैन्क्रियाटाइटिस के क्या कारण है?
बच्चों में एक्यूट पैन्क्रियाटाइटिस के कई कारणों से हो सकता है, जैसे की,
1.) पेट में चोट लग जाना
2.) कुछ दवा का साइड इफेक्ट
3.) वायरस या तो,संक्रमण
4). पित्त के थैली के प्रॉब्लम
5.) जन्मजात से ही समस्या
३) बच्चों में एक्यूट पैन्क्रियाटाइटिस होने के क्या लक्षण दिखाई दे सकते हैं?
एक्यूट पैन्क्रियाटाइटिस होने निम्न लक्षण दिखाई दे सकते हैं,
- पेट के ऊपरी वाले भाग में तेज दर्द का होना
- उल्टी तथा जी का मिचलाना
- पेट का फूल जाना
- भूख भी कम लगना
४) एक्यूट पैन्क्रियाटाइटिस के जांच कैसे की जाती है?
डॉ. बीमारी का पता के लिए कुछ जांच करवाते हैं,
1. Blood Test :: अमाइलेज तथा लाइपेज एंजाइम के जांच
2. Ultrasound :: अग्न्याशय के सूजन को देखने के लिए.
3. CT Scan , MRI.
इन जांच से डॉ. बीमारी के गंभीरता का पता लगाते हैं.
५) बच्चों में एक्यूट पैन्क्रियाटाइटिस का सही इलाज क्या है?
#1. अस्पताल में एडमिट - ज्यादातर बच्चों के इलाज अस्पताल में एडमिट करना पड़ता है, ताकि डॉ. स्थिति पर लगातार नजर रख सकें।
#2. दर्द का इलाज
- एक्यूट पैन्क्रियाटाइटिस पेट में दर्द बहुत तेज होता है। डॉ.दर्द को कम करने के लिए दवा देते हैं।
#3. पानी की कमी को दूर करना - बीमारी में उल्टी तथा भूख कम होने से शरीर में पानी के कमी है। इसलिए बच्चे को IV Fluids दी जाती है।
#4.कुछ समय तक खाना नहीं दिया जाता है।
# 5. बच्चा लंबे समय तक खाना को नहीं खा रहा है तो ,डॉ. ट्यूब के माध्यम से पोषण दे सकते हैं।
# 6. संक्रमण होने पर एंटीबायोटिक दवा को देते हैं।
६) एक्यूट पैन्क्रियाटाइटिस के संभावित जटिलता क्या है?
अगर समय पर इलाज नहीं किया तो कुछ जटिलताएँ होती हैं,
- पाचन के समस्या का होना
- मधुमेह का खतरा
- बार-बार पैन्क्रियाटाइटिस का होना सही इलाज तथा देखभाल से बच्चे पूरी तरह ठीक हो जाते हैं।