Autoimmune Hepatitis ka ilaaj
ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस (Autoimmune Hepatitis)
ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस ऐसी स्थिति है जिसमें की शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली अपने लीवर की कोशिकाओं पर हमला शुरू कर देती है, जिससे की लीवर में सूजन और नुकसान हो सकता है।
- यदि समय से पहचान कर सही से उपचार नहीं किया गया, तो यह लिवर फेलियर का भी कारण बन सकती है।
- भारत में, इस स्थिति को बाहत ही तेजी से बढती जा रही है, और इसका प्रचलन लगभग 1-2 व्यक्ति प्रति 100,000 जनसंख्या में होता है।
* हम निम्नलिखित विषयों पर बात करेंगे*
Pathophysiology, Causes , Signs and Symptoms, Diagnosis, Prognosis, Prevention तो चलिए शुरू करते हैं!
#ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस की पाथोफिजियोलॉजी
Immune System Dysfunction
- हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर के बैक्टीरिया और वायरस से लड़ती है। लेकिन ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस में, प्रतिरक्षा प्रणाली गलती से लीवर की कोशिकाओं पर हमला करना शुरू कर देती है।
Inflammation : यह प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया लिवर की कोशिकाओं में सूजन inflammation का कारण भी बनती है, जिससे लीवर की सामान्य कार्यप्रणाली में असर आ जाती है।
Liver Damage : समय के साथ, यह सूजन लिवर ऊतकों को हानि पहुँचा सकता है, जिससे फाइब्रोसिस और अंततः सिरोसिस की स्थिति हो सकती है।
Effects of Disease : - इसमें लीवर की कार्यप्रणाली में कमी आ सकती है, जो शरीर के अंगों पर असर कर सकता है।
- इसके कारण पेशेंट को थकान, पित्ती, और पेट में दर्द जैसी समस्याएँ भी हो सकती हैं।
#ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस के कारण?
Genetics : यह रोग पारिवारिक इतिहास से असर कर सकता है। जिन परिवारों में ऑटोइम्यून समस्याओं का इतिहास है, उनमें विकसित होने की संभावना ज्यादा होती है।
Hormonal Changes : यह बीमारी महिलाओं में ज्यादा होती है, जो की हार्मोनल कारकों का संकेत दे सकती है।
#Signs and Symptoms?
Fatigue : - सामान्य से ज्यादा थकान और ऊर्जा में कमी लग जाती है.
- खासतौर पर दाईं तरफ, जहां लीवर स्थित होता है। उस भाग में पेट में तेजी से दर्द का होना।
बिना प्रयास के ही वजन का कम हो जाना ।
Hepatomegaly: - लिवर का आकार बढ़ना, जो शारीरिक जांच के दौरान मापा जा सकता है।
Jaundice -: त्वचा और आंखों का पीला होना, जो कि लीवर की कार्य करने की क्षमता में कमी का संकेत है।
Itching: - त्वचा पर खुजली जो पित्त के संचय के कारण से हो सकती है।
#ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस का निदान?
Medical History
- डॉक्टर मरीज की स्वास्थ्य इतिहास, लक्षणों और पारिवारिक इतिहास की जांच करते हैं।
Blood Tests : ये परीक्षण लिवर फंक्शन, एंटीबॉडीज़ जैसे कि एंटी-एनटीएल या एंटी-एलएमई की उपस्थिति के लिए होते हैं।
Urine Tests - यूरिन में पित्त के उत्पादों की उपस्थिति देखी जाती है।
Imaging Tests : - अल्ट्रासाउंड, CT स्कैन या MRI के माध्यम से लीवर की स्थिति का पता किया जाता है।
Liver Biopsy
- यह सबसे विश्वसनीय विधि है जो लीवर के ऊतकों का नमूना लेकर स्थिति की गंभीरता का आकलन करती है।
#ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस से बचाव?
Healthy Lifestyle : - संतुलित आहार और डेली कसरत करें।
Avoid Smoking and Alcohol : - लीवर के लिए हानिकारक होते हैं
Awareness and Education : - इस बीमारी के लक्षणों के प्रति जागरूक रहें ताकि जल्दी पहचान की जा सके।