१) क्रॉनिक, एट्रॉफिक पैंक्रियास का होमियोपैथी में इलाज?
पैन्क्रियाटाइटिस बहुत ही एक समस्या है जिसमें अग्न्याशय में सूजन आ जाती है। जब यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है है, तो इसे क्रॉनिक पैंक्रिएटाइटिस (Chronic Pancreatitis) कहा जाता है।
- यदि समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो यह रोग धीरे-धीरे अग्न्याशय की कार्यक्षमता को नुकसान पहुंचाता है, जिससे एट्रॉफी पैंक्रियास भी हो सकती है।
- क्रॉनिक, एट्रॉफिक पैंक्रिएटाइटिस एक ऐसी स्थिति है जिसमें पैंक्रियास की सूजन लम्बे समय तक बनी रहती है और यह अंग धीरे-धीरे पतला, कमज़ोर और काम करने की शक्ति विहीन हो जाता है। यह स्थिति न केवल पाचन को असर करती है, बल्कि मधुमेह और पोषण की गंभीर समस्याओं का कारण भी बन सकती है।
२) क्रॉनिक, एट्रॉफिक पैंक्रियास के क्या लक्षण होते है ?
क्रॉनिक, एट्रॉफिक पैंक्रियास के लक्षण निचे बताये गए अनुसार हो सकते है ,जैसे की
- ऊपरी पेट में बार-बार होने वाला दर्द - वजन का कम हो जाना
- भूख में कमी हो जाना
- कमजोरी और थकावट लगना
३) क्रॉनिक, एट्रॉफिक पैंक्रियास के कारण क्या होते है ?
- ज्यादा समय तक शराब का सेवन
- आनुवंशिक - शरीर की इम्यून सिस्टम खुद ही पैंक्रियास पर हमला करती है - डक्ट में रुकावट – जैसे कि पथरी या संकीर्णता
- बार-बार होने वाला एक्यूट पैंक्रिएटाइटिस
४) क्रॉनिक, एट्रॉफिक पैंक्रियास की जांच कैसे की जाती है?
डॉक्टर कुछ जाँच करने के लिए कहते है ,जैसे की ,
- रक्त परीक्षण : रक्त में अग्नाशयी एंजाइमों के स्तर में वृद्धि हो सकती है, और यह मधुमेय के लक्षणों की भी जांच कर सकता है।
* इमेजिंग टेस्ट *
- सीटी स्कैन : अग्न्याशय की विस्तृत तस्वीरें प्रदान करता है और सूजन, निशान या रुकावटों का पता लगाने में मदद करता है। - एमआरआई : एमआरआई स्कैन भी अग्न्याशय की विस्तृत तस्वीरें प्रदान करता है और संरचनात्मक परिवर्तनों का पता लगाने में मदद करता है।
- एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड : एंडोस्कोप के अंत में एक अल्ट्रासाउंड जांच जुड़ी होती है, जिसे पाचन तंत्र में डाला जाता है, जिससे अग्न्याशय की स्पष्ट छवियां प्राप्त होती हैं।
ERCP : अग्नाशयी वाहिनी और पित्त वाहिनी की जांच करने के लिए किया जाता है, और यदि आवश्यक हो तो उपचार भी किया जा सकता है।
हैं.