शरीर में पाचन तंत्र की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। इस तंत्र में गॉलब्लैडर (पित्ताशय) और पैंक्रियाज दोनों ही अंग विशेष कार्य करते हैं।
- जब गॉलब्लैडर में स्टोन बन जाती है, तो यह न केवल पित्ताशय की कार्यक्षमता को असर कर सकता है, बल्कि गंभीर स्थितियों में पैंक्रियाटाइटिस जैसी जानलेवा बीमारी का कारण भी बन सकता है।
- इस लेख में हम जानेंगे कि गॉलब्लैडर स्टोन से पैंक्रियाटाइटिस कैसे हो सकता है, इसके लक्षण, कारण, और निदान क्या हैं।
२) गॉलब्लैडर स्टोन क्या है?
यह लीवर के नीचे स्थित एक छोटा अंग है, जो पित्त रस को संग्रह करता है। यह पित्त रस चर्बी के पाचन में मदद करता है। कभी-कभी पित्त में उपस्थित कोलेस्ट्रॉल, बिलीरुबिन और अन्य पदार्थ एकत्र होकर ठोस स्टोन बन जाते है , जिसे गॉलब्लैडर स्टोन कहते हैं।
- ये स्टोन छोटे से लेकर बड़े आकार के हो सकते हैं, और कई बार बिना लक्षण के भी शरीर में रहते हैं।
३) पैंक्रियाटाइटिस क्या है?
पैंक्रियाज का काम पाचन एंजाइम और हार्मोन बनाता है। जब किसी कारणवश ग्रंथि में सूजन में आ जाती है, तो उसे पैंक्रियाटाइटिस कहा जाता है।
- यह बीमारी एक्यूट और क्रोनिक दो तरह की हो सकती है।
४) गॉलब्लैडर स्टोन से पैंक्रियाटाइटिस कैसे हो सकता है?
गॉलब्लैडर और पैंक्रियाज दोनों का पाचन में एक साथ योगदान होता है, और इन दोनों के नलिकाएं एक ही स्थान पर मिलती हैं। जब गॉलब्लैडर स्टोन छोटा होता है, तो वह गॉलब्लैडर से निकलकर कॉमन बाइल डक्ट में फंस सकता है।
- यदि स्टोन पैंक्रियाटिक डक्ट के पास जाकर ब्लॉकेज कर देता है, तो पैंक्रियाज से निकलने वाले पाचन एंजाइम्स बाहर नहीं जा पाते और ग्रंथि के अंदर ही सक्रिय हो जाते हैं। इससे पैंक्रियाज स्वयं के ऊतकों को हजम करने लगता है, जिससे सूजन, दर्द और संक्रमण हो सकता है — यही गॉलब्लैडर स्टोन-इंड्यूस्ड पैंक्रियाटाइटिस कहलाता है।
#इसके लक्षण क्या हैं?
जब पैंक्रियाटाइटिस गॉलब्लैडर स्टोन के कारण होता है, तो निम्नलिखित लक्षण दिखाई दे सकते हैं जैसे की ,
- ऊपरी पेट में तेज़ दर्द जो की अक्सर पीठ तक फैलता है
- मतली और उल्टी
- बुखार
- पेट में सूजन और गैस
- भूख में कमी होना
- पीलिया
५)पैंक्रियाटाइटिस और गॉलब्लैडर का निदान कैसे होता है?
डॉक्टर निम्न जांचों की मदद से पैंक्रियाटाइटिस और गॉलब्लैडर स्टोन का पता लगाते हैं जैसे की ,
- रक्त जांच : एंजाइम्स जैसे एमाइलेज और लाइपेज की उच्च मात्रा
- अल्ट्रासाउंड : गॉलब्लैडर स्टोन की पहचान
- सीटी स्कैन / एमआरआई : पैंक्रियाज की सूजन और संक्रमण की स्थिति
ERCP : यह स्टोन निकालने और डक्ट क्लियर करने में मदद करता है
# पैंक्रियाटाइटिस और गॉलब्लैडर स्थिति जानलेवा हो सकती है?
हां, यदि समय रहते इलाज न किया जाए, तो पैंक्रियाटाइटिस गंभीर रूप ले सकता है — जैसे कि पैंक्रियाज नेक्रोसिस (ऊतक मृत्यु), स्यूडोसिस्ट बनना, सेप्सिस या अंग विफलता। इसलिए समय पर निदान और उपचार अत्यंत आवश्यक है।