सर्दी-जुकाम, जिसे हम "Common Cold" भी कहते हैं, बहुत ही आम वायरल संक्रमण है, जो की साल के किसी भी मौसम में हो सकता है।
- खासकर के मौसम बदलने पर, धूल-प्रदूषण में जाने पर, या शरीर की immunity कमजोर होने पर भी यह जल्दी ही लेता है।
- भारत में हर उम्र के लोग इस समस्या से प्रभावित होते ही रहते हैं. अच्छी बात यह है कि, कॉमन कोल्ड अपने आप ही ३-४ दिनों में ठीक हो जाता है। और इसका इलाज घर पर भी आसानी से कर सकते है.
२ )कॉमन कोल्ड क्या है?
कॉमन कोल्ड वायरल इन्फेक्शन है,जो के मुख्य रूप से "नाक, गले और साइनस" को असर करता है।
- यह संक्रमण बेहद संचारी होता है , जो की एक व्यक्ति से दूसरे में आसानी से फैल सकता है।
#सर्दी-जुकाम कैसे फैलता है?
कॉमन कोल्ड फैलने के प्रमुख कारण निचे अनुसार हो सकते है, जैसे की,
- संक्रमित मरीज के छीकने या खांसने से फ़ैल सकता है.
- एक दूसरे से हाथ मिलाने पर।
- इन्फेक्टेड हाथों को नाक या चेहरे को छूने से।
- भीड़ भाड़ वाले जगह में रहने से।
- कमजोर इम्यून सिस्टम होने के कारण से।
- बच्चे जल्दी ही इसके चपेट में आते हैं ,क्योंकि वो बार-बार नाक, आंखों और चेहरे को हाथ से टच करते है.