मानव शरीर में पैंक्रियाटाइटिस बहुत ही महवत्वपूर्ण भाग है ,जो की अग्न्याशय (Pancreas) सूजन की स्थिति को कहते हैं।
- अग्न्याशय पेट के पीछे स्थित होता है जो पाचन एंजाइम और इंसुलिन का उत्पादन करता है। जब अग्न्याशय में सूजन आती है, तो यह एंजाइम समय से पहले सक्रिय हो जाते हैं और अग्न्याशय को ही पचाने लगते हैं, जिससे गंभीर दर्द और अन्य स्वास्थ्य समस्याएँ हो सकती हैं।
# पैंक्रियाटाइटिस दो प्रकार का होता है।
१)एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस और २) क्रॉनिक पैंक्रियाटाइटिस।
- १) एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस ये बीमारी अचानक से उत्पन्न होने वाली तीव्र सूजन, जो कुछ दिनों में ठीक हो सकती है।
- २) क्रॉनिक पैंक्रियाटाइटिस ये बीमारी तो लम्बे समय से चल रही स्थिति है,जिसमें अग्न्याशय को स्थायी क्षति पहुँचती है।
२) पैंक्रियाटाइटिस का क्या उपचार है?
- 1. एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस का इलाज
ज्यादातर मामलों में एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस का इलाज हॉस्पिटल में ही किया जाता है। इसका उद्देश्य लक्षणों को कण्ट्रोल करना और सूजन को कम करना होता है।
* मुख्य उपचार विधियाँ*
- भोजन बंद करना : शुरुआत में मरीज को कुछ भी खाने - पीने से रोका जाता है, जिस से की अग्न्याशय को आराम मिल सके और वह सही हो सके।
- डिहाइड्रेशन को रोकने के लिए नसों के जरिये से से तरल पदार्थ दिए जाते हैं।
- तेज पेट दर्द को कम करने के लिए कुछ पेन किलर्स को दिया जाता है.
- यदि संक्रमण का संदेह हो, तो एंटीबायोटिक दवाएँ उपयोग में लिया जाता है।
#कारण के आधार पर उपचार
- पित्ताशय की पथरी : यदि पैंक्रियाटाइटिस का कारण पित्त की पथरी है, तो गॉलब्लैडर को शल्यक्रिया से हटाया जा सकता है।
- शराब का सेवन : यदि इसका कारण ज्यादा शराब पीना है, तो परहेज आवश्यक होता है।
३). क्रॉनिक पैंक्रियाटाइटिस का इलाज कैसे होता है?
यह दीर्घकालिक वाली बीमारी है , इसलिए इसका इलाज बहुत ही जटिल होता है और मरीज को लंबे समय तक देखरेख में रहना पड़ सकता है।
* मुख्य उपचार विधियाँ*
- पेन मैनेजमेंट : लंबे समय तक चलने वाला दर्द लक्षण होता है, जिसके लिए नियमित पेन किलर्स दवाएँ दी जाती हैं।
- पाचन एंजाइम सप्लीमेंट्स : अग्न्याशय के कार्य में कमी के कारण भोजन का पाचन प्रभावित होता है। इसके लिए डॉक्टर एंजाइम की गोलियाँ देते हैं ताकि पाचन ठीक रहे।
- इंसुलिन या मधुमेह की दवाएँ : यदि अग्न्याशय इंसुलिन बनाना बंद कर दे, तो मधुमेह हो सकता है जिसे नियंत्रित करने के लिए इंसुलिन या दवाओं की जरूरत होती है।
- सर्जरी : कुछ मामलों में जब दर्द बहुत अधिक होता है या अग्न्याशय में कैल्सीफिकेशन हो गया हो, तब सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है।
#जीवनशैली में बदलाव
पैंक्रियाटाइटिस के इलाज में जीवनशैली की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है।
1. शराब और धूम्रपान से दुरी बनाये रखना
2. संतुलित और कम चर्बी वाला आहार का उपयोग करना
3.दिन में ३-४ बार हल्का भोजन लेने से पाचन में आसानी होती है और अग्न्याशय पर कम दबाव पड़ता है।
4. वजन को नियंत्रण में रखना
४) वैकल्पिक चिकित्सा और सहायता
- तनाव को कम करने और शरीर को संतुलन में रखने के लिए योग और ध्यान करना जरुरी होता है।
- होम्योपैथी / आयुर्वेद : कुछ लोग चिकित्सा पद्धतियों का भी सहारा लेते हैं, लेकिन इसका उपयोग डॉक्टर की सलाह के साथ ही करना चाहिए।
- सपोर्ट ग्रुप्स : पुरानी पैंक्रियाटाइटिस से जूझ रहे लोगों के लिए सपोर्ट ग्रुप्स में जुड़ना मानसिक बल देता है और अनुभव साझा करने का माध्यम बनता है।
निष्कर्ष
पैंक्रियाटाइटिस बहुत ही गंभीर लेकिन कंटोल की जा सकने वाली बीमारी है। यदि समय पर निदान, उचित इलाज और जीवनशैली में सुधार इसके नियंत्रण और राहत में प्रमुख भूमिका निभाते हैं।
- यदि आपको भी बार-बार पेट में दर्द, उल्टी, पाचन की समस्या या अचानक वजन गिरने जैसे लक्षण दिखें, तो बिना देर किए चिकित्सक से संपर्क करें।