१) शुरुआत में एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस का इलाज लेने के फायदे क्या है ?
एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस गंभीरबीमारी है , लेकिन समय रहते पहचान कर ली जाए तो पूरी तरह से ठीक हो सकने वाली बीमारी है।
- यह स्थिति तब उत्पन्न होती है जब पैंक्रियाज में अचानक सूजन आ जाती है। यह सूजन हल्के दर्द से लेकर जानलेवा स्थिति तक पहुंच सकती है। ऐसे में इस बीमारी के प्रारंभिक लक्षणों को नजरअंदाज करना गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।
इस लेख में हम जानेंगे कि यदि एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस के इलाज की शुरुआत समय रहते कर दी जाए, तो इसके क्या फायदे हो सकते हैं।
1. जटिलताओं से बचाव
यदि एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस का इलाज समय रहते न किया जाए तो इससे कई जटिलताएं उत्पन्न हो सकती हैं, जैसे की :
-
पैंक्रियाज में संक्रमण होना
- पैंक्रियाटिक स्यूडोसिस्ट
- मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर - ब्लीडिंग या इंटर्नल डैमेज
यदि मरीज समय पर अस्पताल पहुंच जाए और सही इलाज शुरू हो जाए तो इन जटिलताओं से आसानी से बचा जा सकता है।
2. जल्दी रिकवरी
प्रारंभिक इलाज से शरीर पर बीमारी का असर कम होता है, जिससे मरीज की रिकवरी भी जल्दी होती है।
शुरुआती चरण में
- इन्फ्लेमेशन नियंत्रित किया जा सकता है
- दर्द को जल्दी कण्ट्रोल किया जा सकता है
- मरीज को ICU या ऑपरेशन की जरूरत कम पड़ती है
- जल्दी इलाज का मतलब है कम हॉस्पिटल स्टे, कम खर्च और बेहतर जीवन गुणवत्ता।
3. स्थायी डैमेज से बचाव
पैंक्रियाज की सबसे बडा रोल है – पाचन एंजाइम बनाना और इंसुलिन का निर्माण करना।
- यदि सूजन लंबे समय तक रहती है तो यह अंग स्थायी रूप से क्षतिग्रस्त हो सकता है।
* इसके कारण *
- मधुमेय हो सकता है
- पाचन क्रिया पर बहुत ही असर होता है
- वजन कम हो जाने से
- समय रहते इलाज शुरू करने से यह डैमेज टाला जा सकता है।
4. जीवन रक्षक कदम
गंभीर मामलों में एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस जानलेवा साबित हो सकता है। यदि समय पर सही मेडिकल सहायता न मिले तो बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ता है।
- मरीज को श्वसन लेने में कठिनाई हो सकती है
- रक्तचाप बहुत कम हो सकता है - किडनी या लिवर फेल हो सकता है
5. उपचार कम जटिल और कम खर्चीला
शुरुआती चरण में इलाज में आमतौर पर शामिल होता है:
- फ्लूइड थेरेपी
- दर्द निवारक दवाएं
- कुछ समय तक भोजन पर रोक
- जरूरी सपोर्टिव केयर
यदि स्थिति बढ़ जाए तो ICU, सर्जरी, या लंबी हॉस्पिटलाइजेशन की जरूरत पड़ती है, जो ज्यादा खर्चीली और जोखिमपूर्ण होती है।
6. भविष्य में पुराने बीमारी बनने से रोकथाम
यदि एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस को समय पर कण्ट्रोल न किया जाए, तो यह क्रॉनिक पैंक्रियाटाइटिस में बदल सकता है, जो कि एक लबे समय तक चने वाली बीमारी है। इसमें लगातार सूजन और दर्द बना रहता है और मरीज को जीवनभर इलाज की जरूरत पड़ सकती है।
- समय रहते इलाज शुरू करके इस जोखिम को टाला जा सकता है और भविष्य में लंबे इलाज की आवश्यकता से बचा जा सकता है।
7. सही कारण की पहचान और निदान
एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस के कई कारण हो सकते हैं: - पित्त की पथरी
- ज्यादा मात्रा में शराब का उपयोग करना
- हाई ट्राइग्लिसराइड स्तर
- कुछ दवाएं या संक्रमण
अगर शुरुआती स्टेज में ही डॉक्टर से संपर्क किया जाए, तो सही कारण की पहचान कर ली जाती है और उसका टारगेटेड इलाज किया जा सकता है। इससे बीमारी की दोबारा होने की संभावना भी घटती है।