CAPTCHA  

Already register click here to Login

Dont have account click here for Register

CAPTCHA  
Thank You
Ok

Videos

Avatar
ulcerative colitis ka upchaar
१) अल्सरेटिव कोलाइटिस क्या है? अल्सरेटिव कोलाइटिस लम्बे समय तक सूजन की आंत विकार है, जो मुख्य रूप से बड़ी आंत और मलाशय के अंदर परत को असर करता है। - इस में आंतों की परतों पर सूजन और घाव बन जाते हैं ,जिस से दस्त, पेट में दर्द, रक्तस्राव, थकावट जैसी समस्याएं होती हैं। - इसका इलाज सही समय पर न किया जाए तो यह भी बीमारी जटिल हो जाती है। २) अल्सरेटिव कोलाइटिस होने पर क्या लक्षण दिखाई देते है? अल्सरेटिव कोलाइटिस के लक्षण निचे अनुसार हो सकते है, जैसे की ,- कभी-कभी खून के साथ दस्त - पेट में ऐंठन का होना - बुखार - वज़न का घट जाना  - मलाशय में जलन का होना  ३) अल्सरेटिव कोलाइटिस होने पर क्या कारण होते है? अल्सरेटिव कोलाइटिस होने के कारण निचे बताये गए है, जो की इस प्रकार से है.  - स्वप्रतिरक्षी प्रतिक्रिया : ये शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली आंतों में स्वस्थ ऊतकों पर हमला करती है.  - आनुवंशिकी : यदि उनके परिवार में यह बीमारी है. तो इसका होने का खतरा ज्यादा होता है।  - पर्यावरणीय कारक - आंत का माइक्रोबायोम : आंतों में होने वाले बैक्टीरिया , वायरस और कवक का मिश्रण, जिसे हम माइक्रोबायोम भी कहते है। - तनाव  - आयु    ४ ) अल्सरेटिव कोलाइटिस होने पर खान-पान और जीवनशैली में बदलाव? ( 1 ) खाने में क्या लेना चाहिए।  - खिचड़ी, दही-चावल - उबली हुई सब्जियाँ  - नारियल पानी या हर्बल चाय ( 2 ) खाने में क्या न खाएं।  - अधिक मसालेदार खाना नहीं खाना चाहिए।  - डेयरी उत्पाद ( 3 ) जल का सेवन  - दिन भर में उचित पानी पिएं - नारियल पानी और ग्लूकोज का पानी बहुत ही अच्छा होता है।
Avatar
homeopathy me acute pancreatic ka ilaaj
एक्यूट पैंक्रियास का होमियोपैथी में इलाज एक्यूट पैंक्रियास बीमारी में , अग्न्याशय पर अचानक से सूजन आ जाती है।अग्नाशय पेट के पीछे स्थित एक भाग है जो की पाचन में मदद करता है, और शरीर में इंसुलिन बनाने का काम भी करता है। - यदि सही समय पर एक्यूट पैंक्रियास का इलाज न किया जाए तो यह जानलेवा भी हो सकता है। १) एक्यूट पैंक्रियास के प्रमुख कारण क्या होते है ? एक्यूट पैंक्रियास होने के कारण निचे बताये अनुसार हो सकते है , जैसे की , - ज्यादा शराब का सेवन करने से पैंक्रियास पर नकारात्मक असर भी पड़ता है। - पित्ताशय की पथरी – पैनक्रियाटिक डक्ट को अवरुद्ध करके सूजन पैदा करती है। - खून में ट्राइग्लिसराइड का स्तर ज्यादा होना । - दवाओं के साइड इफेक्ट - इन्फेक्शन: – पेट पर चोट या सर्जरी के कारण भी हो सकता है। २) एक्यूट पैंक्रियास के होने पर क्या लक्षण होते है ? एक्यूट पैंक्रियास के होने पर निचे बताये गए अनुसार लक्षण हो सकते है ,जैसे की , - पेट के ऊपरी भाग में तेज दर्द का होना जो की पीठ तक फैल सकता है.  - जी मिचलाना या उल्टी  - पसीना आना - भूख में कमी हो जाना - तेज़ दिल की धड़कन ३) एक्यूट पैंक्रियास इलाज के बाद क्या देखभाल करना चाहिए ? * 1. आहार में परिवर्तन करने से  - हल्का, कम चर्बी वाला भोजन करना  - मसालेदार भोजन नहीं करना  - शराब और धूम्रपान से दुरी बनाये रखना  * 2. नियमित जांच डॉक्टर से जांच करवाना भी बेहद जरूरी है जिस से की किसी जटिलता को रोका जा सके। 3. योग और तनाव प्रबंधन योग, ध्यान और व्यायाम करने से तनाव को कण्ट्रोल करने में मदद मिलती है।  ४) एक्यूट पैंक्रियास के रोकथाम के उपाय? एक्यूट पैंक्रियास को रोखने के लिए निचे बताये गए उपाय है ,जैसे की , - शराब को कभी भी नहीं पीना चाहिये। - संतुलित आहार का उपयोग करना भी अच्छा है। - वजन को कण्ट्रोल में करना - समय-समय पर पेट की जांच करवाएं।  यदि डायबिटीज या हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो तो उसे नियंत्रण में रखें।
Avatar
kidney me pathri kyu banti hai
१) किडनी स्टोन क्या है ? किडनी स्टोन सामान्य पर अत्यंत ही दर्दनाक बीमारी है, जो तब होता है जब खनिज और लवण मूत्र में इकट्ठा होकर छोटे-छोटे पत्थरों के रूप ले लेते हैं। जो की पत्थर मूत्रनली में फंस जाने से तेज़ दर्द, पेशाब में जलन , और संक्रमण जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। यदि समय पर इसका इलाज न किया जाए तो यह किडनी को भी नुकसान कर सकती है। २) किडनी स्टोन बनने के क्या कारण होते है ? किडनी में स्टोन बनने के कारण निचे अनुसार होते है, जैसे की , - कम पानी पीना का उपयोग : शरीर में तरल की कमी हो जाने से मूत्र गाढ़ा हो जाता है, जिस से खनिज जमा होने लगते हैं। - ज्यादा नमक और प्रोटीन का सेवन : ज्यादा नमक और जानवरों से मिलने वाले प्रोटीन यूरिक एसिड और कैल्शियम की मात्रा को बढ़ाता है। - अगर परिवार में किसी को भी पथरी होती है तो जोखिम का ख़तरा और भी बढ़ जाता है। - अनियमित खानपान  ३) किडनी स्टोन होने पर क्या लक्षण दिखाई देते है? किडनी स्टोन होने पर निचे अनुसार लक्षण दिखाई देते है जैसे की , - कमर, पेट या पीठ में तेज़ दर्द -पेशाब करते समय ज्यादा जलन या दर्द का होना  - पेशाब में से खून का आना - मतली और उल्टी - बार-बार पेशाब का आना, पर पेशाब कम होना  ४) किडनी स्टोन का इलाज? 1. छोटी पथरी होने पर : -अधिक पानी पीने से छोटी पथरी मूत्र के साथ ही बाहर निकल जाती है। - नींबू और बेकिंग सोडा : नींबू में साइट्रिक एसिड होने से जो पथरी को घोलने में मदद करता है। पर डॉक्टर की सलाह पर से ही लें।  2. दवाइयों से उपचार पेनकिलर्स : दर्द को कम करने के लिए - यदि संक्रमण हो एंटीबायोटिक्स का उपयोग ५) किडनी स्टोन से बचाव के क्या उपाय है ? - उचित मात्रा में पानी पिएं  - नमक और रेड मीट का सेवन को कम करें। - खट्टे फलों का सेवन करें जैसे की , नींबू, संतरा, जिससे की साइट्रेट बढ़े और पथरी न बने। -वजन को नियंत्रित रखें और डेली व्यायाम करें।  -चाय, कोल्ड ड्रिंक को सीमित करें।
Avatar
kidney failure ka homeopathy me upchaar
किडनी फेलियर होने का होमियोपैथी में इलाज गुर्दे हमारे शरीर के महत्वपूर्ण भाग में से एक हैं जो, की खून को साफ करने में , अपशिष्ट निकालने और शरीर के तरल पदार्थों का संतुलन बनाए रखने का काम करते हैं। - जब किडनी 90% से अधिक कार्य करने की क्षमता खो देती हैं, तो उसे किडनी फेलियर (Kidney Failure) कहा जाता है। यह स्थिति गंभीर होती है और इसके उपचार के लिए उचित समय पर उचित डॉक्टर की आवश्यकता होती है। १) किडनी फेलियर होने के प्रमुख कारण क्या होते है ? किडनी फेल होने के प्रमुख कारण निचे बताये अनुसार हो सकते है , जैसे की ,  - मधुमेह : लंबे समय तक अनियंत्रित शुगर स्तर किडनी की रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुँचा सकता है। - उच्च रक्तचाप : उच्च दबाव किडनी की रक्त आपूर्ति को असर करता है। - बार-बार पेशाब में संक्रमण : लंबे समय तक संक्रमण होने से किडनी खराब हो सकती है।  २) किडनी फेलियर के क्या-क्या लक्षण दिखाई देते है? किडनी फेलियर के लक्षण निचे अनुसार हो सकते है ,जैसे की , -अत्यधिक थकान और कमजोरी लगना  -बार-बार उल्टी का होना या मतली  - भूख में कमी होना - पैरों, टखनों या चेहरे पर सूजन का आ जाना  - सांस लेने में भी दिक्कत होना  - पेशाब की मात्रा में बदलाव ३) किडनी फेलियर के कितने प्रकार होते है ? किडनी फेलियर के २ प्रकार होते है जैसे की ,  १) एक्यूट किडनी फेलियर : अचानक से ही किडनी का कार्य करना बंद कर देना। सही समय पर इलाज से यह ठीक हो सकता है।  २) क्रॉनिक किडनी फेलियर: धीमे-धीमे किडनी की कार्य करने की क्षमता कम होती जाती है और यह स्थायी रूप से नुकसान देह होती है।  ४) किडनी फेलियर इलाज के क्या विकल्प है ? * डायलिसिस *  डायलिसिस एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें मशीन के जरिये से खून में से अपशिष्ट पदार्थ और अतिरिक्त पानी को निकालना होता है। इसके दो प्रकार हैं:  - हेमोडायलिसिस : सप्ताह में 2 बार मशीन से रक्त को साफ किया जाता है। - पेरिटोनियल डायलिसिस: पेट की परत का उपयोग कर के अपशिष्ट निकाला जाता है।  * किडनी ट्रांसप्लांट *  जब भी किडनी पूरी तरह से फेल हो जाती है, और डायलिसिस से आराम नहीं मिलती , तब किडनी प्रत्यारोपण एक स्थायी विकल्प होता है। - इसमें मरीज को एक अच्छे किडनी दानदाता से किडनी मिलती है, जिससे उसका जीवन फिर से सामान्य हो सकता है। * दवाइयां और आहार प्रबंधन * - उच्च रक्तचाप और मधुमेह को कण्ट्रोल करने की दवाइयाँ - कम प्रोटीन और कम नमक , कम पोटेशियम वाला आहार  - पानी की मात्रा कण्ट्रोल
Avatar
chronic calcific pancreatitis treatment in homeopathy
१) क्रोनिक कैल्सिफिक पैंक्रियाटाइटिस क्या है? इस प्रकार के क्रोनिक पैंक्रियाटाइटिस है, जिसमें लंबे समय तक सूजन बनी रहने से पैंक्रियास में कैल्शियम के कण बनने लग जाते हैं। ये कण पैंक्रियास की नली को ब्लॉक कर देते हैं, जिससे पाचन एंजाइम्स का बहाव बाधित होता है। इससे न सिर्फ पाचन खराब होता है, बल्कि (diabetes) जैसी जटिलताएं भी हो सकती हैं। २) क्रोनिक कैल्सिफिक पैंक्रियाटाइटिस मुख्य कारण क्या है? -ज्यादा मात्रा में शराब का सेवन (सबसे सामान्य कारण) -आनुवंशिक या पारिवारिक कारण  -कुपोषण या अधिक वसा युक्त भोजन -ऑटोइम्यून बीमारियां  -ट्रॉपिकल पैंक्रियाटाइटिस (भारत और दक्षिण एशिया में आम) ३) क्रोनिक कैल्सिफिक पैंक्रियाटाइटिस के प्रमुख लक्षण कौन -कौन से है ? -ऊपरी पेट में लगातार या रुक-रुक कर तेज दर्द  -वजन घटना  -भोजन के बाद दर्द बढ़ना-पाचन संबंधी समस्याएं (डायरिया, फैटी स्टूल्स) मधुमेह के लक्षण – प्यास, पेशाब, थकान पेट फूलना या गैस बनना ४) निदान (Diagnosis)? -सोनोग्राफी या सीटी स्कैन: पैंक्रियास में कैल्शियम जमा होने की पुष्टि -एमआरसीपी / ईआरसीपी: पैंक्रियास की नलियों का दृश्य  -ब्लड टेस्ट: लिपेज, एमाइलेज, शुगर लेवल -स्टूल टेस्ट: वसा की मात्रा का परीक्षण  एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड (EUS): उच्च संवेदनशीलता वाला टेस्ट ५) उपचार (Treatment) क्रोनिक कैल्सिफिक पैंक्रियाटाइटिस का इलाज लंबी अवधि के लिए किया जाता है और इसका उद्देश्य दर्द को नियंत्रित करना, पाचन में सुधार लाना और मधुमेह जैसी जटिलताओं से बचाना होता है। 1. दवा से उपचार ✅ दर्द नियंत्रक दवाएं: पेरासिटामोल या ट्रामाडोल  कुछ मामलों में ओपिओइड (नियंत्रित मात्रा में) ✅ एंजाइम सप्लीमेंट: -पैंक्रियाटिक एंजाइम कैप्सूल  यह भोजन के पाचन में मदद करते हैं और वजन घटने से बचाते हैं। ✅ इंसुलिन या डायबिटीज की दवाएं: -यदि पैंक्रियास इंसुलिन बनाना बंद कर देता है, तो मरीज को मधुमेह हो जाता है।  2. आहार और जीवनशैली ✅ आहार में बदलाव: - कम वसा वाला आहार - बार-बार थोड़े-थोड़े भोजन लेना - शराब और धूम्रपान से पूरी तरह परहेज - पर्याप्त पानी पीना  ✅ पोषण सलाह: -मल्टीविटामिन सप्लीमेंट -प्रोटीन युक्त संतुलित आहार 3. एंडोस्कोपिक या सर्जिकल उपचार -अगर दर्द बहुत अधिक हो या पैंक्रियास की नलियों में रुकावट हो तो: ✅ एंडोस्कोपिक उपचार: -पैंक्रियाटिक डक्ट में स्टेंट डालना - पथरी निकालना (ERCP द्वारा)  ✅ सर्जरी: - पैंक्रियास की रुकावट को हटाना - कुछ मामलों में आंशिक पैंक्रियाटेक्टॉमी
Avatar
homeopathy treatment for wilson disease
1) विल्सन रोग क्या है? कॉपर एक आवश्यक खनिज है जो हमारे शरीर में कई जैविक प्रक्रियाओं के लिए जरूरी होता है। आमतौर पर शरीर इस तांबे का उपयोग करके अतिरिक्त मात्रा को मूत्र के माध्यम से बाहर निकाल देता है। लेकिन विल्सन रोग में ATP7B नामक एक जीन में विकृति (mutation) के कारण शरीर कॉपर को सही तरीके से बाहर नहीं निकाल पाता। परिणामस्वरूप यह लीवर और अन्य अंगों में इकट्ठा होने लगता है और धीरे-धीरे अंगों की कार्यप्रणाली को बिगाड़ देता है। 2) यह रोग कैसे होता है? विल्सन रोग एक ऑटोसोमल रिसेसिव आनुवंशिक रोग है। इसका मतलब है कि यदि किसी व्यक्ति को यह बीमारी होती है तो उसे माता और पिता दोनों से दोषपूर्ण जीन प्राप्त हुआ होता है। यदि केवल एक माता-पिता से दोषपूर्ण जीन प्राप्त होता है, तो व्यक्ति रोगवाहक (carrier) बनता है, लेकिन उसे खुद बीमारी नहीं होती। 3) विल्सन रोग के लक्षण? विल्सन रोग के लक्षण व्यक्ति की उम्र और अंगों के प्रभावित होने पर निर्भर करते हैं। इसके लक्षण धीरे-धीरे विकसित होते हैं और शुरुआत में पहचानना मुश्किल हो सकता है। * 1. यकृत (लीवर) से जुड़े लक्षण: -थकान और कमजोरी  -पेट में सूजन या दर्द पीलिया (त्वचा और आंखों का पीला होना)  -लिवर सिरोसिस या लीवर फेलियर * 2. न्यूरोलॉजिकल और मानसिक लक्षण: -कंपकंपी या हाथों का थरथराना -चलने में असंतुलन -बोलने या निगलने में कठिनाई -व्यवहार में बदलाव -अवसाद, चिड़चिड़ापन, या मनोविकृति  * 3. आंखों में परिवर्तन: -Kayser-Fleischer rings : आंखों की कॉर्निया में तांबे के जमाव से बनी हरी-भूरी रिंग 3) निदान (Diagnosis) विल्सन रोग का निदान कुछ विशेष जांचों द्वारा किया जाता है:  -ब्लड टेस्ट: सीरुलोप्लाज्मिन (ceruloplasmin) नामक प्रोटीन का स्तर  -यूरीन टेस्ट: 24 घंटे में मूत्र में कॉपर की मात्रा  -लीवर बायोप्सी: लीवर में कॉपर की पुष्टि  -आई एग्जामिनेशन: Kayser-Fleischer रिंग्स की जांच - - जेनेटिक टेस्ट: ATP7B जीन म्यूटेशन की पुष्टि 4) उपचार (Treatment) विल्सन रोग का इलाज जीवनभर चलता है, लेकिन समय पर शुरू हो जाए तो व्यक्ति सामान्य जीवन जी सकता है। * प्रमुख उपचार: -कॉपर-चेलेटिंग एजेंट्स:  जो शरीर से अतिरिक्त कॉपर बाहर निकालते हैं  -जिंक सप्लीमेंट्स: तांबे के अवशोषण को रोकते हैं  -लो कॉपर डाइट: जैसे नट्स, चॉकलेट, समुद्री भोजन से परहेज -लिवर ट्रांसप्लांट: गंभीर लिवर डैमेज की स्थिति में 5) रोकथाम और जागरूकता चूंकि यह एक आनुवंशिक बीमारी है, इसलिए इसका कोई निश्चित रोकथाम नहीं है। लेकिन यदि किसी परिवार में यह बीमारी है, तो अन्य सदस्यों का जेनेटिक टेस्ट करवाना जरूरी है ताकि समय रहते इलाज शुरू किया जा सके। निष्कर्ष विल्सन रोग एक लाइलाज नहीं, बल्कि एक नियंत्रित करने योग्य बीमारी है। समय पर सही पहचान और नियमित इलाज से रोगी लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जी सकता है। यदि परिवार में कोई लक्षण दिखाई दे या पुराना लिवर या न्यूरोलॉजिकल रोग हो, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
Avatar
urethral stricture treatment in homeopathy
१) यूरेथ्रल स्ट्रिक्चर क्या है? यूरेथ्रल स्ट्रिक्चर एक आम लेकिन जटिल मूत्रमार्ग संबंधी रोग है, जिसमें यूरेथ्रा (मूत्रमार्ग) संकुचित हो जाती है। इससे पेशाब का प्रवाह भी बाधित होता है और रोगी को कई बार पेशाब में जलन होना , या रुकावट जैसी परेशानियाँ को झेलनी पड़ती हैं। - यह पुरुषों में महिलाओं की तुलना में बहुत ही ज्यादा होता है, क्योंकि पुरुषों की यूरेथ्रा लंबी होती है। -यह रोग समय पर इलाज न होने पर (किडनी) और मूत्राशय को नुकसान भी पहुंचा सकती है, इसलिए इसका समय पर निदान और उपचार बेहद ज़रूरी है। २) यूरेथ्रल स्ट्रिक्चर के क्या क्या कारण होते है ? यूरेथ्रल स्ट्रिक्चर के कारन निचे बताये अनुसार हो सकते है - जैसे की  - चोट या आघात: पेल्विस पर लगी चोट, दुर्घटना या गिरने से - पूर्व सर्जरी या कैथेटर का बार-बार उपयोग - संक्रमण : जैसे गोनोरिया या क्लैमाइडिया  - मूत्र में बार-बार इन्फेक्शन होना ३ ) यूरेथ्रल स्ट्रिक्चर के क्या क्या लक्षण होते है ? यूरेथ्रल स्ट्रिक्चर के लक्षण निचे अनुसार होते है , -पेशाब करने में कठिनाई -पतली या धीमी पेशाब की धार  -बार-बार पेशाब लगना -मूत्राशय पूरी तरह खाली न हो पाना -पेशाब के बाद जलन या दर्द -पेशाब में रक्त आना  अगर समय पर इलाज न किया जाए, तो गुर्दे में सूजन (Hydronephrosis), बार-बार संक्रमण, या यहां तक कि किडनी फेलियर तक हो सकता है। ४ ) निदान (Diagnosis) -यूरेथ्रोग्राफी (RUG) – मूत्रमार्ग की एक्स-रे जांच -सिस्टोस्कोपी – एंडोस्कोप द्वारा मूत्रमार्ग का निरीक्षण -अल्ट्रासाउंड – मूत्राशय और किडनी की स्थिति जानने के लिए  -यूरीन टेस्ट – संक्रमण का पता लगाने के लिए  -फ्लो मीट्री – पेशाब के प्रवाह की गति मापना ५) उपचार (Treatment) यूरेथ्रल स्ट्रिक्चर का उपचार उसकी गंभीरता, लम्बाई और स्थान के अनुसार तय किया जाता है। नीचे प्रमुख उपचार विकल्प दिए गए हैं: 1. यूरेथ्रल डाइलेशन (Urethral Dilation) यह एक सरल प्रक्रिया है जिसमें विशेष उपकरणों (Dilators) की मदद से संकरी हुई मूत्रनली को धीरे-धीरे चौड़ा किया जाता है।  - कब उपयोगी: प्रारंभिक अवस्था जब स्ट्रिक्चर छोटा हो  2. इंडोस्कोपिक यूरोथ्रोटॉमी (VIU – Visual Internal Urethrotomy) इस प्रक्रिया में कैमरे द्वारा मूत्रमार्ग के अंदर जाकर संकरी जगह को चीरा लगाकर खोला जाता है।  कब उपयोगी: स्ट्रिक्चर छोटा (1 से 2 सेमी तक) हो लाभ : सामान्य एनेस्थीसिया में होती है - कुछ घंटों में घर भेजा जा सकता है नुकसान: कई मामलों में दोबारा होने की संभावना रहती है  3 . कैथेटर थैरेपी और स्टेंटिंग कुछ मामलों में मूत्र प्रवाह को बनाए रखने के लिए कैथेटर या स्टेंट का अस्थायी प्रयोग किया जाता है। * जीवनशैली और सावधानियाँ* -पेशाब को रोके नहीं - पर्याप्त पानी पिएं - यौन संबंधों में सुरक्षा बरतें
Avatar
acute necrotizing pancreatic ka homeopathy me ilaaj
एक्यूट नेक्रोटाइजिंग पैंक्रियाटाइटिस : कारण, लक्षण और उपचार एक्यूट नेक्रोटाइजिंग पैंक्रियाटाइटिस (Acute Necrotizing Pancreatitis) अग्न्याशय (Pancreas) की एक गंभीर और जानलेवा स्थिति होती है, जिसमें पैंक्रियास की कोशिकाएं नष्ट (Necrosis) होने लगती हैं। यह स्थिति आमतौर पर तीव्र पैंक्रियाटाइटिस के जटिल रूप में विकसित होती है। इसका समय पर और सही इलाज न होने पर संक्रमण, अंग विफलता और मृत्यु तक हो सकती है। १) एक्यूट नेक्रोटाइजिंग पैंक्रियाटाइटिस के होने के क्या कारण है? एक्यूट नेक्रोटाइजिंग पैंक्रियाटाइटिस के मुख्य कारणों में शामिल हैं: जैसे की - पित्ताशय की पथरी : – यह पैंक्रियास की नली को अवरुद्ध कर के सूजन और नेक्रोसिस का कारण बनता है।  - अत्यधिक शराब का सेवन  - उच्च ट्राइग्लिसराइड स्तर  - कुछ दवा का साइड इफेक्ट का होना -वायरल संक्रमण २ ) एक्यूट नेक्रोटाइजिंग पैंक्रियाटाइटिस होने के क्या लक्षण दिखाई देते है ? इस बीमारी के लक्षण निचे बताये गए अनुसार हो सकते है , जैसे की ,  - पेट के ऊपरी भाग में तेज दर्द का होना - उल्टी और मतली  - तेज धड़कन और बुखार -पेट में सूजन का आ जाना - शरीर में कमजोरी सा लगना  - पेशाब में बदलाव  - सांस लेने में परेशानी ३) एक्यूट नेक्रोटाइजिंग पैंक्रियाटाइटिस उपचार क्या है ? 1. अस्पताल में भर्ती या निगरानी : मरीज को ICU में एडमिट किया जाता है। और निगरानी के लिए खून का टेस्ट, CT स्कैन , अल्ट्रासाउंड जाँच भी किए जाते हैं। 2. IV Fluids और पोषण: - डिहाइड्रेशन न हो और उस से बचाने के लिए IV फ्लूइड्स दिया जाता है।  - खाने-पीने से कुछ दिन तक परहेज कर के शरीर को आराम दिया जाना भी जरुरी होता है।  3. बुखार और दर्द का इलाज: बुखार और संक्रमण को कम करने या रोकने के लिए एंटीबायोटिक्स भी दिए जाते हैं। ४) एक्यूट नेक्रोटाइजिंग पैंक्रियाटाइटिस होने पर क्या देखभाल होनी चाहिए ? - उबली हुई और कम मसाले वाली चीजें को खाना चाहिए। - धीरे-धीरे लिक्विड डाइट शुरू करें और डॉक्टर के सलाह पर ही ठोस खाना शुरू करें। - शराब और तले-भुने भोजन से पूरी तरह दुरी बनाये रखना चाहिए। ५) एक्यूट नेक्रोटाइजिंग पैंक्रियाटाइटिस से बचाव के लिए क्या करना चाहिए ? - समय - समय पर गॉलब्लैडर की पथरी का इलाज करवाए - शराब से दुरी बनाये रखें।  -संतुलित और कम फैट वाली डाइट लें।
Avatar
ca 19 9 kya hai
CA 19-9 क्या है और इसके बढ़ने से कैंसर का खतरा क्यों हो सकता है? CA 19-9 (Cancer Antigen 19-9) एक प्रकार का प्रोटीन है, जिसे ट्यूमर मार्कर कहा जाता है। यह शरीर में उन कोशिकाओं द्वारा उत्पादित होता है, जो असामान्य रूप से बढ़ जाती हैं। सामान्यतः, यह प्रोटीन पाचन तंत्र के कुछ अंगों जैसे पैंक्रियाज, जिगर, गल मार्ग, और आंतों में पाया जाता है। जब इन अंगों में कैंसर होता है, तो CA 19-9 का स्तर शरीर में बढ़ सकता है। यह मार्कर विशेष रूप से पैंक्रियाटिक कैंसर, कोलोन कैंसर, लिवर कैंसर, औरGall bladder (पित्ताशय की थैली) के कैंसर के साथ जुड़ा हुआ है। हालांकि, यह जरूरी नहीं कि CA 19-9 का स्तर बढ़ने का मतलब हमेशा कैंसर ही हो, क्योंकि कई बार यह संक्रमण, सूजन, या अन्य गैर-कैंसर बीमारियों में भी बढ़ सकता है।  CA 19-9 का परीक्षण क्यों किया जाता है? डॉक्टर इस परीक्षण का उपयोग मुख्य रूप से निम्नलिखित उद्देश्यों के लिए करते हैं: - **कैंसर का निदान:** कोई मरीज के लक्षण यदि कैंसर से मिलते-जुलते हैं, तो CA 19. 9 का जाँच कर पता लगाया जा सकता है कि मरीज को कैंसर या नहीं है।  - **कैंसर का प्रगति ट्रैकिंग:** यदि पहले से कैंसर का निदान हो चुका है, तो इस मार्कर का स्तर उसकी प्रगति या उपचार की प्रतिक्रिया को समझने में मदद करता है।  - **रिसिडिव (पुनः उत्पन्न) कैंसर की जांच:** इलाज के बाद यदि CA 19-9 का स्तर फिर से बढ़ता है, तो इसका मतलब हो सकता है कि कैंसर वापस आ गया है। CA 19-9 का स्तर कितना होना चाहिए? CA 19-9 का नार्मल लेवल 37 Units per milliliter से नीचे माना जाता है। पर ये लेवल अगर ज्यादा बढ़ जाये तो ,कैंसर या कोई अन्य स्थिति भी हो सकती है।  - **उच्च स्तर:** कैंसर, सूजन, संक्रमण, या जिगर की बीमारी का संकेत हो सकता है। - **बहुत अधिक स्तर:** यह अधिक गंभीर कैंसर के हो सकते हैं, जैसे कि पैंक्रियाटिक कैंसर, विशेष रूप से जब यह बढ़ जाता है।  क्या CA 19-9 का स्तर बढ़ने का मतलब हमेशा कैंसर ही है? - उत्तर है, नहीं। यह कोई निश्चित निदान नहीं है। कई गैर-कैंसर स्थितियों में भी इसकी मात्रा बढ़ भी सकती है, जैसे: - पैंक्रियाटिक सूजन (पैंक्रियाटाइटिस) - जिगर की बीमारियाँ (जैसे हेपेटाइटिस) - Gallstones (पित्ताशय की पथरी) - संक्रमण या सूजन इसलिए, यदि CA 19-9 का स्तर बढ़ता है, तो इसका मतलब यह नहीं कि व्यक्ति के पास कैंसर है। यह केवल एक संकेत है, जिसके बाद और जांचें की जाती हैं, जैसे कि इमेजिंग (अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, MRI) और बायोप्सी, ताकि सही निदान किया जा सके। CA 19-9 का उपयोग सीमित क्यों है? क्योंकि बहुत से गैर-कैंसर मामलों में भी CA 19-9 का स्तर बढ़ सकता है, इसलिए यह मार्कर केवल एक सहायता उपकरण है, न कि अंतिम निदान। इसका प्रयोग मुख्य रूप से कैंसर का अनुमान लगाने, उसकी प्रगति का मूल्यांकन करने, और उपचार की प्रतिक्रिया देखने के लिए किया जाता है। निष्कर्ष - CA 19-9 एक ट्यूमर मार्कर है, जो मुख्य रूप से पैंक्रियाटिक और अन्य संबंधित अंगों के कैंसर की पहचान में मदद करता है।** - **इसके स्तर का बढ़ना जरूरी नहीं कि कैंसर ही हो, बल्कि यह संक्रमण, सूजन, या जिगर की बीमारियों का भी संकेत हो सकता है।** - यह मार्कर केवल निदान में मदद करता है, अंतिम पुष्टि के लिए अन्य टेस्ट जरूरी होते हैं।**
Avatar
acute necrotizing pancreatitis ka homeopathic me ilaaj
१)एक्यूट नेक्रोटाइज़िंग पैंक्रियास होने के क्या कारण होते है ? एक्यूट नेक्रोटाइज़िंग पैंक्रियास होता है जब हमारे शरीर अग्न्याशय में सूजन या चोट लगती है, और अग्नाशयी एंजाइम लीक होने लग जाते हैं। यह अग्न्याशय के ऊतक को नुकसान पहुंचाते है। इस क्षति को उलटा नहीं किया जा सकता है, तो यह नेक्रोटाइज़िंग पैन्क्रियाटाइटिस का कारण बनते है। कुछ मामलों में, ऊतक संक्रमित हो सकते हैं। यह बैक्टीरिया से होता है जो की मृत ऊतक में फैल जाते हैं। ** एक्यूट नेक्रोटाइज़िंग पैंक्रियास होने का कारण इस प्रकार से होता है जैसे की , - जयदा दवा का उपयोग करना  - खून में कैल्सियम का स्तर ज्यादा होना , - पित्ताशय की पथरी होना , - बहुत ज़्यादा शराब पीना २) एक्यूट नेक्रोटाइज़िंग पैंक्रियास का खतरा किसे होता है? आपको कोई स्वास्थ्य की समस्या है जो की अग्नाशयशोथ का कारण बन सकती है, तो आपको एक्यूट नेक्रोटाइज़िंग पैंक्रियाटाइटिस का जोखिम अधिक हो सकता है। इसमें पित्त पथरी शामिल है। आप अपनी स्वास्थ्य स्थिति का इलाज करके एक्यूट नेक्रोटाइज़िंग पैंक्रियाटाइटिस के जोखिम को कम भी कर सकते हैं। जिसमे कम शराब पीने से भी आपका जोखिम कम हो सकता है। 3) एक्यूट नेक्रोटाइज़िंग पैंक्रियास में वजन नही बढ़ने का क्या कारण है ? एक्यूट नेक्रोटाइज़िंग पैन्क्रियाटाइटिस में वजन न बढ़ने का कारण निचे अनुसार हो सकते है ,जैसे की , -पाचन की कमी होने से  -संक्रमण और सूजन का होना  -पोषण की कमी -विटामिन की कमी ४) एक्यूट नेक्रोटाइज़िंग पैंक्रियास होने पर क्या लक्षण होते है? एक्यूट नेक्रोटाइज़िंग पैंक्रियास होने के लक्षण निचे बताया गया है ,जो की इस प्रकार से है ,  - पेट के ऊपरी भाग में दर्द होता है और यह दर्द धीरे-धीरे बढ़ता जाता है। - पेट का ऊपरी हिस्सा सूजा हुआ लगना  -मतली और उल्टी का होना - हृदय की गति का तेज हो जाना
Avatar
vocal cord polyp ka homeopathy me ilaaj
१) वोकल कॉर्ड पोलिप रोग क्या होता है?वोकल कॉर्ड पोलिप ये ज्यादा बोलने वाले ,या चिल्लाने वाले , धूम्रपान, एलर्जी, या गले के संक्रमण होने के कारण से ये प्रॉब्लम हो सकती है। २) वोकल कॉर्ड पोलिप होने के क्या लक्षण दिखाई देते है ? वोकल कॉर्ड पोलिप होने के लक्षण निचे बताये अनुसार हो सकते है , जैसे की , - आवाज़ का भारी हो जाना  - गले में खिंचाव जैसे लगना -खांसी का लगातार आना  - बोलने में ज्यादा परेशानी का होना  - कभी -कभी पूरी तरह से आवाज़ का बैठ जाना  ३) होम्योपैथी में वोकल कॉर्ड पोलिप का क्या इलाज है ? - होम्योपैथी दवा बीमारी को जड़ से ख़त्म करने पर काम करती है। यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता और प्रतिरक्षा प्रणाली" को भी मजबुत बनती है ,  * लाभ *  - होमियोपैथी में सर्जरी की जरुरत नहीं होती है ,  - होमियोपैथी की दवा कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है - दीर्घकालिक समय के लिए आराम हो जाता है।  ४) वोकल कॉर्ड पोलिप पर जीवनशैली और घरेलू सुझाव क्या है ? - बोलने की आदत में सुधार : ज्यादा ऊँची आवाज़ में बोलना और लगातार बोलने में कमी करना  - धूम्रपान से दुरी रखना - शराब से भी दूर होना चाहिए - गर्म पानी से गरारे करें, दिन में अधिक पानी पिएं। - ज्यादा मसालेदार, खट्टे और ज्यादा ऑयली भोजन से बचना ५) होम्योपैथिक इलाज की अवधि कितनी होती है ? मरीज के इलाज की अवधि रोग की गंभीरता, और प्रतिरोधक क्षमता और जीवनशैली पर निर्भर करती है। कुछ लोगों को 2-3 महीनों में भी सुधार मिल जाता है, वहीं कुछ मामलों में 6 महीने या उससे अधिक का भी समय लग सकता हैं।
Avatar
acute pancreatitis ke bimari se mila aaram
१)एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस क्या है? एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस गंभीर और अचानक से उत्पन्न होने वाली स्थिति है जिसमें अग्न्याशयमें सूजन आ जाती है। -अग्न्याशय ये हमारे शरीर एक महत्वपूर्ण भाग है ,जो की पाचन एंजाइम और इंसुलिन जैसे हार्मोन का उत्पादन करता है।  -ये ग्रंथि जब सूज जाती है, तो यह एंजाइम अपने ही ऊतकों को पचाने लगते हैं, जिससे तेज़ दर्द और अन्य जटिलताएं हो सकती हैं।    २) एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस होने के कारण क्या हो सकते है ? एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस होने के कारण निचे बताये अनुसार है , - पित्ताशय की पथरी : ये अग्न्याशय की नलिका को ब्लॉक करने से एंजाइम का प्रवाह बाधित होता है और इसमें सूजन होती है। -लंबे समय तक ज्यादा शराब पिने से भी अग्न्याशय को नुकसान पहुंचता है - ऊंचे ट्राइग्लिसराइड्स स्तर: जब खून में ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर अधिक होता है, तो यह अग्न्याशय को नुकसान करता है - कुछ दवाइयों के साइड इफेक्ट्स से भी पैंक्रियाटाइटिस हो सकता है। - जनेटिक या ऑटोइम्यून कारण: कुछ लोगों में पारिवारिक आनुवांशिक के कारण से भी समस्याएं होती है।    ३) एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस होने के क्या लक्षण होते है ? निचे बताये अनुसार इसके लक्षण होते है , जैसे की - पेट में अचानक और तेज़ दर्द दर्द का होना  - मिचली और उल्टी - बुखार  - पेट में गैस बनना - खाना सही से न पचना  ४) एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस के निदान कैसे होते है ? एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस की पहचान निम्नलिखित तरीकों से की जाती है:  - रक्त परीक्षण :Amylase और Lipase नामक एंजाइम्स का स्तर उच्च होता है।  - अल्ट्रासाउंड या CT स्कैन से अग्न्याशय की सूजन, या पथरी का पता लगाने में मदद करती हैं।  - MRI या एंडोस्कोपी (ERCP): विशेष मामलों में गहन जांच के लिए उपयोग किया जाता है।  ५) एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस के रोकथाम क्या है ? - शराब का सेवन से पूरी तरह दुरी रखना। - कम चर्बी वाला आहार लेना  - पित्ताशय की पथरी से बचने के लिए वजन को कण्ट्रोल में रखना - डेली व्यायाम करें - डॉक्टर की सलाह से ही दवा का उपयोग करना
Avatar
Adenomyosis ke saath me pregnancy possible hai
१) एडेनोमायोसिस क्या है? ये स्त्री रोग से संबंधी बीमारी की स्थिति है, जिसमें गर्भाशय की अंदर की परत की कोशिकाएं गर्भाशय की मांसपेशियों में बढ़ने लग जाती हैं। आमतौर पर 25 से 45 उम्र की महिलाओं में देखने को मिलती है और इसके लक्षणों में भारी मासिक धर्म, गंभीर पेट दर्द, सूजन और थकान हो सकते हैं। २ ) एडेनोमायोसिस और फर्टिलिटी के बीच संबंध? ये महिला की प्रजनन क्षमता को असर कर सकता है। यह स्थिति गर्भाशय की संरचना को बदल भी सकती है, जिससे की शुक्राणु और अंडाणु के मिलने की प्रक्रिया, भ्रूण का प्रत्यारोपण (implantation) और गर्भावस्था को बनाए रखने में परेशानी हो सकती है। इसके कारण गर्भधारण में देरी या बार-बार गर्भपात की संभावना बढ़ सकती है। ३) एडेनोमायोसिस के प्रमुख कारण क्या होते है ? एडेनोमायोसिस के प्रमुख कारण निचे बताया गया है ,जो की इस प्रकार से है - गर्भाशय की दीवार असमान का होना - गर्भाशय में सूजन और छोटे घाव  - हार्मोनल का असंतुलन होना  - रक्त के प्रवाह में भी रुकावट     ४) क्या Adenomyosis के साथ प्रेग्नेंसी संभव है? हां, Adenomyosis के साथ प्रेग्नेंसी संभव है, पर Adenomyosis फर्टिलिटी को असर कर सकता है, ये जरूरी नहीं है कि , हर महिला को गर्भधारण में समस्या आए। कई महिलाएं इस स्थिति के बाद में भी गर्भवती हो जाती हैं।  कुछ में IVF की जरुरत हो सकती है.५) adenomyosis के कारण गर्भधारण में परेशानी हो रही है, तो डॉक्टर क्या उपचार करते है ? - 1. हार्मोनल का उपचार: जो अस्थायी रूप से हार्मोन का स्तर घटाकर गर्भाशय को "आराम" देते हैं। इससे गर्भावस्था के लिए उपयुक्त स्थिति बनाई जा सकती है। 2. IVF जिन महिलाओं में कुछ प्रयासों से गर्भधारण नहीं हो रहा है, उनके लिए IVF एक विकल्प है , IVF के साथ प्रेग्नेंसी की संभावना adenomyosis की गंभीरता पर निर्भर करती है।  3. सर्जरी (अगर ज्यादा गंभीर हो) कुछ मामलों में adenomyosis को हटाने के लिए सर्जरी की जरुरत होती है, जिसे adenomyomectomy कहते हैं।    ६) प्रेग्नेंसी के दौरान क्या सावधानियां रखना चाहिए? Adenomyosis के साथ गर्भवती महिला को ज्यादा सावधानियां की आवश्यकता होती है: - डेली अल्ट्रासाउंड और डॉक्टर की निगरानी में  - समय-समय पर खून की टेस्ट  - डॉक्टर द्वारा सुझाई गई दवाओं और सप्लीमेंट्स का सेवन  सफल प्रेग्नेंसी की कहानियां कई महिलाएं जो adenomyosis से पीड़ित थीं, उन्होंने उचित इलाज, IVF या नेचुरल प्रयासों से सफलतापूर्वक प्रेग्नेंसी प्राप्त की है। डॉक्टर की सलाह और सही उपचार योजना इस स्थिति में सबसे बड़ी मदद होती है।
Avatar
gastritis treatment homeopathic
१) गैस्ट्राइटिस का क्या इलाज है ? गैस्ट्राइटिस का अर्थ है की आमाशय की सूजन। सामान्य पाचन तंत्र की समस्या है, जो की अमाशय की परत में जलन या सूजन के कारण से होती है। यह समस्या कम भी हो सकती है और ज्यादा गंभीर भी, जो आगे चलकर अल्सर या अन्य जटिलताओं का कारण बनती है। इसके कारण, लक्षण और इलाज को समझना आवश्यक है ताकि समय पर उचित कदम उठाए जा सकें। २) गैस्ट्राइटिस होने के क्या कारण है? गैस्ट्राइटिस कई कारणों से हो सकता है, जैसे की ,  - अनियमित खानपान : बहुत अधिक तीखा खाना ,या मसालेदार , तला हुआ भोजन। - ज्यादा शराब का उपयोग करना  - धूम्रपान  -ज्यादा पेनकिलर दवाइयों का सेवन करना - बैक्टीरिया का संक्रमण -मानसिक चिंता ३) गैस्ट्राइटिस होने के क्या लक्षण होते है ? गैस्ट्राइटिस के सामान्य लक्षणों है, जो की इस प्रकार से है , - पेट में जलन या पेट में दर्द का होना - अपच  - उल्टी या मतली  - भूख में कमी लगना -पेट का फूल जाना  ४) गैस्ट्राइटिस का घरेलू इलाज क्या है ? * सादा और हल्का भोजन : दलिया, उबली सब्जि, दही आदि का सेवन करें। ज्यादा मसालेदार और तले हुए भोजन से दुरी रखना।  * अदरक और शहद : अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। एक चम्मच अदरक का रस और आधा चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो बार सेवन करें। * तुलसी के पत्ते : 4-5 तुलसी के पत्ते को चबाना लाभदायक होता है।  * नारियल पानी : अमाशय की पर्त को शांत करता है और हाइड्रेशन बनाए रखता है। * छाछ और सौंफ छाछ में थोड़ा सा सौंफ और काला नमक मिलाकर पिएं, यह गैस में राहत देगा।  ५) गैस्ट्राइटिस में क्या करें और क्या न करें? *गैस्ट्राइटिस में क्या करना चाहिए * - अपने डेली समय पर ही भोजन करना चाहिए। - खूब पानी पीना चाहिए । - तनाव से दुरी रखना चाहिए। - थोड़ा व्यायाम करना चाहिए * गैस्ट्राइटिस में क्या न करें * -  तने ,भुने  मसालेदार भोजन से दूर रहना चाहिए  - चाय, कॉफी और कोल्ड ड्रिंक्स से दुरी रहना  - धूम्रपान से दूर रहे  - शराब  का कम सेवन करना
Avatar
homeopathy treatment for gastritis
१) GERD का क्या इलाज है? GERD यह पाचन संबंधी की समस्या है, जिसमें अम्लीय पदार्थ भोजन नली में वापस आ जाता है। यह परीस्थिति अक्सर जलन, सीने में दर्द का होना , खट्टा या कड़वा स्वाद, गले में खराश होना , और खांसी जैसी लक्षणों के रूप में होती है। -यदि इसका समय पर सही इलाज न किया जाए, तो यह जठरांत्र संबंधी जटिलताओं जैसे कि (संकीर्णता) का कारण बन सकती है।  -आज का आर्टिकल में हम GERD का प्रभावी उपचार, जीवनशैली में बदलाव, और घरेलू उपायों पर बात करने वाले है २) GERD होने के क्या कारण हो सकते है ? GERD के कई कारण हो सकते है ,जैसे की १) वजन बढ़ना : ज्यादा वजन होने से पेट पर दबाव आता है, जिससे LES पर दबाव कम हो जाता है और GERD का खतरा बढ़ जाता है. २) कुछ खाद्य और पेय पदार्थ : तले हुए, मसालेदार खाना , चॉकलेट, कॉफी, शराब, लहसुन ये सब GERD के लक्षणों को ट्रिगर कर सकते हैं.  ३) ज्यादा भोजन करना या देर रात को भोजन करना : पेट पर दबाव बढ़ जाने से एसिड रिफ्लक्स हो सकता है.  ४) धूम्रपान : धूम्रपान LES को कमजोर कर सकता है और एसिड रिफ्लक्स के जोखिम का खतरा बढ़ा सकता है.  ३) GERD होने के क्या लक्षण है? GERD के कई लक्षण हो सकते है ,जैसे की - सीने में जलन का होना  -मुंह में खट्टा स्वाद का आना -गले में खराश का होना -गले में सूजन - डकार का आना और पाचन में परेशानी ४) GERD का जीवनशैली में परिवर्तन से क्या होता है ? -छोटे और बार-बार भोजन करें : दिन में कई बार हल्का-हल्का भोजन खाएं। -तैलीय, मसालेदार, और तीखे भोजन करने से दुरी बनाये रखे. -कैफीन, चॉकलेट, अदरक, और शराब का सेवन कम होना चाहिए. -धूम्रपान से दुरी रखे. -वजन को नियंत्रित रखें -सोते समय सिर के निचे ऊंचा तकिया रखें.५) GERD के लिए क्या सावधानियां और सुझाव है ? - ज्यादा मसालेदार भोजन खाने से बचें। -खाने के तुरंत बाद सोना नहीं चाहिए  -वजन को नियंत्रित करें। - शराब से दूर रहें। -तनाव को कम करने केलिए , कसरत करना चाहिए  -नियमित रूप से चिकित्सक से जांच कराएं और दवाइयों का सेवन चिकित्सक की सलाह के अनुसार करें।
Avatar
mastoiditis ka homeopathic upchar
१) मास्टोइडाइटिस का इलाज क्या है? मास्टोइडाइटिस गंभीर संक्रमण है जो की कान के पीछे स्थित मास्टोइड हड्डी को असर करता है। यह हड्डी छोटे-छोटे वायुवीय कक्षों से बने होते है और इसका सीधा संबंध middle ear से होता है। जब कान का संक्रमण समय रहते ठीक नहीं होता है तो , यह मास्टोइड हड्डी तक फैल सकता है, जिससे मास्टोइडाइटिस होता है। यह स्थिति बच्चों में होती है, पर कोई भी उम्र ये बीमारी हो सकता है। २) मास्टोइडाइटिस के लक्षण क्या है? मास्टोइडाइटिस के लक्षण निचे अनुसार हो सकते है ,जैसे की - कान के पीछे सूजन का होना -लालिमा  -तेजी से सिर में दर्द - कान से मवाद का आना  -सुनने में कमी -बुखार - कान को छूने पर दर्द का तेजी से होना -गर्दन की अकड़न ३) मास्टोइडाइटिस के होने का कारण क्या है? मास्टोइडाइटिस होने का कारण इस प्रकार से है ,  -मध्य कान में संक्रमण : सबसे आम कारण है। पर मध्य कान का संक्रमण सही से इलाज नहीं किया जाये तो संक्रमण मास्टॉयड हड्डी तक फैल सकता है. -कोलेस्टीटोमा : मध्य कान में असामान्य त्वचा में वृद्धि होती है जो कान के अंदर पानी निकलने में असर डालती है और संक्रमण को बढ़ावा देती है, जिससे मास्टोइडाइटिस हो सकता है. -अन्य संक्रमण : मास्टोइडाइटिस मस्तिष्क के फोड़े या अन्य संक्रमण से भी हो सकता है.४) मास्टोइडाइटिस रोकथाम का उपाय क्या है? - कान की साफ-सफाई करना और तैराकी के दौरान सावधानी भी जरूरी है। ताकि पानी कान में न जाये .-शांत करने वाले उपकरणों का उपयोग मध्य कान में संक्रमण का खतरा बढ़ा सकता है. -सर्दी और फ्लू से बचना  -अपने बच्चे को सभी टीकों लगाना चाहिए खासकर न्यूमोकोकल और फ्लू के टीके. -एलर्जी के कारण से सूजन और बलगम हो सकता है उस से दूर रहना चाहिए
Avatar
homeopathic me acute pancreas ka kya ilaaj hai?
१) एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस का होम्योपैथी में क्या इलाज है? एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस गंभीर अवस्था है जिसमें अग्न्याशय में सूजन आ जाती है। यह स्थिति अचानक से होती है और पेट के ऊपरी भाग में तेज दर्द, उल्टी, बुखार, और पाचन से संबंधित समस्याओं का कारण भी बनती है। एलोपैथी में इसका इलाज है, लेकिन होम्योपैथी भी एक असरकारक और सुरक्षित विकल्प के रूप में है, विशेष रूप से रोग की प्रारंभिक अवस्था में और रिकवरी के दौरान। २) एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस के क्या कारण हो सकते है ? एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस के कारण निचे बताये गए है , * पित्ताशय की पथरी : एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस में सबसे सामान्य कारण में से एक है। * ज्यादा शराब का सेवन : लंबे समय तक ज्यादा मात्रा में शराब का सेवन करने से अग्न्याशय को असर होता है  * कुछ दवाओं का दुष्प्रभाव से भी इसका खतरा ज्यादा होता है  *कैल्शियम का उच्च स्तर : खून में कैल्शियम का स्तर ज्यादा बढ़ने से भी एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस हो सकता है.  *वंशानुगत : कुछ लोगों के पारिवारिक इतिहास में भी एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस होने चान्सेस होता है.      ३)एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस के कौन से लक्षण दिखाई देते है? एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस के लक्षण निचे अनुसार हो सकते है ,जैसे की , - पेट के ऊपरी भाग में तेज और स्थायी दर्द का होना  - दर्द जो की पीठ तक फैल सकता है -उल्टी और मतली -बुखार -पेट का फूलना - भूख में कमी होना - शरीर में कमजोरी आ जाना  ४) होम्योपैथी का सिद्धांत क्या है ? होम्योपैथी का मुख्य सिद्धांत "समान का समान से उपचार" है। यह सिद्धांत कहता है कि जो पदार्थ किसी स्वस्थ व्यक्ति में किसी रोग जैसे लक्षण उत्पन्न करता है, वही पदार्थ से अत्यंत सूक्ष्म मात्रा में मरीज को देने पर उन लक्षणों को दूर भी कर सकता है। होम्योपैथी यह भी मानता है कि दवा को जितना पतला हो , वह उतना ही अधिक शक्तिशाली होगा। * होम्योपैथी के सिद्धांत * - समानता का नियम : एक पदार्थ जो स्वस्थ मानव को बीमारी के लक्षण पैदा करता है, वही पदार्थ बीमार मरीज को समान लक्षणों का इलाज भी कर सकता है।  - न्यूनतम खुराक का नियम : होम्योपैथी में, दवा को जितना पतला किया जाएगा, वह उतना ही अधिक शक्तिशाली होता है । - प्राणशक्ति का सिद्धांत : होम्योपैथी में, ऐसी शक्ति की कल्पना की जाती है जो की मानव शरीर को सजीव करती है और शरीर के सामंजस्यपूर्ण कामकाज को बनाए रखती है।  ५)होम्योपैथिक इलाज की क्या विशेषताएँ है ? - व्यक्तिगत इलाज : कोई भी मरीज को उसकी बीमारी के लक्षणों के अनुसार ही दवा दी जाती है।  - कोई साइड इफेक्ट नहीं : होम्योपैथिक दवाएं का सेवन करने से कोई भी दुष्प्रभाव नहीं होता है।  -प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना : होम्योपैथिक दवाये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाती है।
Avatar
gut health ka homeopathy me ilaaj
१)आंतों का स्वास्थ्य (Gut Health) क्यों ज़रूरी है? आज की तेज़ रफ़्तार ज़िंदगी में हम अकसर अपने शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर सतर्क तो रहते हैं, लेकिन एक चीज़ को नज़रअंदाज़ कर देते हैं — वह है हमारी आंतों का स्वास्थ्य। आधुनिक विज्ञान ने सिद्ध कर दिया है कि हमारी आंतें सिर्फ खाना पचाने का काम ही नहीं करतीं, बल्कि हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य का आधार होती हैं। एक स्वस्थ गट (gut) न केवल पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य, इम्यून सिस्टम, त्वचा, और यहाँ तक कि हमारे मूड को भी प्रभावित करता है। २)आंतों का स्वास्थ्य क्या होता है? हमारे पेट में लाखों-करोड़ों सूक्ष्मजीव (bacteria, fungi, viruses) रहते हैं जिन्हें सामूहिक रूप से गट माइक्रोबायोम कहा जाता है। ये सूक्ष्मजीव हमारी आंतों के भीतर रहते हैं और पाचन, पोषण अवशोषण, विषैले तत्वों को बाहर निकालने, और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखने में मदद करते हैं। जब ये सभी सूक्ष्मजीव संतुलित रहते हैं, तो हमारी आंतें स्वस्थ रहती हैं। लेकिन जब इनका संतुलन बिगड़ता है, तब कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ३)आंतों का स्वास्थ्य क्यों ज़रूरी है? 1. बेहतर पाचन के लिए: सबसे पहले और ज़रूरी भूमिका होती है खाने के पाचन में। एक स्वस्थ गट खाने को सही तरह से तोड़ता है और पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद करता है। अगर गट हेल्दी नहीं है, तो अपच, गैस, एसिडिटी, कब्ज़ जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं।  2. रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करता है: क्या आप जानते हैं कि शरीर की 70% इम्यून सिस्टम आंतों से जुड़ी होती है? गट माइक्रोबायोम हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करता है और शरीर को संक्रमण से बचाता है। यदि आपकी आंतें अस्वस्थ हैं, तो आपको बार-बार सर्दी-जुकाम, संक्रमण, या थकान हो सकती है। 3. मानसिक स्वास्थ्य से गहरा संबंध: गट को हम “दूसरा मस्तिष्क” के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि सीधा मस्तिष्क से जुड़ा है। गट में सेरोटोनिन नामक एक न्यूरोट्रांसमीटर बनता है जो मूड और भावनाओं को कण्ट्रोल करता है। और गट अच्छा रहेगा तो मूड भी अच्छा रहेगा,  4. त्वचा का स्वास्थ्य सुधारता है: अगर आपकी आंतें गंदगी और विषैले पदार्थों से भरी हैं, तो इसका असर आपकी त्वचा पर भी पड़ेगा। मुहांसे, एक्जिमा, और त्वचा की एलर्जी जैसे रोगों का कारण गट की गड़बड़ी हो सकती है।  5. वजन को नियंत्रित करता है: कुछ बैक्टीरिया शरीर में फैट स्टोर करने की प्रक्रिया को नियंत्रित करते हैं। अगर आपकी आंत में गलत बैक्टीरिया ज़्यादा हैं, तो वजन तेज़ी से बढ़ सकता है। एक स्वस्थ गट मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है और वजन को संतुलित रखने में मदद करता है। ४)गट हेल्थ को कैसे बेहतर बनाएं? 1. फाइबर युक्त आहार लें: फल, सब्ज़ियां, साबुत अनाज, और दालों में फाइबर भरपूर होता है जो अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है। 2. प्रोबायोटिक और प्रीबायोटिक खाएं: प्रोबायोटिक जैसे दही, छाछ, और अचार में जीवित बैक्टीरिया होते हैं जो गट हेल्थ सुधारते हैं। प्रीबायोटिक फूड्स (जैसे प्याज़, लहसुन, केला) उन बैक्टीरिया को खाने का काम करते हैं।  3. पानी भरपूर पिएं: हाइड्रेशन बहुत ज़रूरी है। यह पाचन को आसान बनाता है और विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है।  4. प्रोसेस्ड और शुगर युक्त भोजन से बचें: जंक फूड और अधिक चीनी गट बैक्टीरिया का संतुलन बिगाड़ सकते हैं। इनसे बचना ही बेहतर है। 5. तनाव को कम करें: जैसा कि हमने ऊपर देखा, मानसिक तनाव सीधे गट हेल्थ को प्रभावित करता है। योग, मेडिटेशन, और पर्याप्त नींद इसके लिए ज़रूरी हैं।
Avatar
ovarian cyst or lymph nodes treatment in homeopathy
१) ओवेरियन सिस्ट और मेसेंटेरिक लिंफ नोड्स का होम्योपैथिक इलाज क्या है ? आज के वर्तमान समय में बदलते जीवनशैली, चिंता , हार्मोनल का असंतुलन और आहार संबंधी कारणों से महिलाओं में कई प्रकार की शारीरिक समस्याएं देखने को मिलती हैं। - इनमें से दो स्थितियाँ हैं १) ओवेरियन सिस्ट और २) मेसेंटेरिक लिंफ नोड्स  इन दोनों ही समस्याओं का इलाज आमतौर पर एलोपैथिक दवाओं और गंभीर मामलों में (सर्जरी) से भी इलाज किया जाता है, लेकिन बहुत सी महिलाएं अब प्राकृतिक और सुरक्षित और बिना साइड इफेक्ट वाले पद्धति की ओर मुड़ रहे है।  १) ओवेरियन सिस्ट क्या है? ओवेरियन सिस्ट का अर्थ है की अंडाशय में बनने वाली तरल या ठोस गांठें ।  - यह सिस्ट नार्मल तौर पर हार्मोनल का असंतुलन होना , (PCOS), चिंता , थाइरॉइड की प्रॉब्लम ** के कारण बन सकती है। अक्सर यह सिस्ट बिना लक्षण के होती है, लेकिन कई बार इनमें दर्द, अनियमित पीरियड्स, और पेट का फूलना, या बांझपन जैसी समस्याएं हो सकती है  २) मेसेंटेरिक लिंफ नोड्स क्या होते हैं? मेसेंटेरी शरीर का एक अंग है जो की आंतों को पेट की दीवार से जोड़ता है। इसमें लिंफ नोड्स (गांठें) शरीर के इम्यून सिस्टम का भाग होते हैं। जब शरीर में संक्रमण या सूजन होती है, तो लिंफ नोड्स आकार में बढ़ सकते हैं और पेट दर्द, उल्टी, बुखार या बेचैनी जैसे लक्षण देखना की मिलते है  ३) होम्योपैथी में इनका इलाज कैसे होता है? होम्योपैथी ऐसी चिकित्सा प्रणाली है जो की रोग के लक्षणों, मानसिक स्थिति और शारीरिक संरचना को ध्यान में रखकर इलाज करती है। यह न केवल लक्षणों को दूर करती है बल्कि हमारे शरीर को संतुलित करती है ✅ 1. समग्र दृष्टिकोण होम्योपैथी केवल रोग लक्षणों पर नहीं, ये रोग के मूल कारण पर काम करती है।उदाहरण के लिए : ओवेरियन सिस्ट का कारण हार्मोनल असंतुलन है, तो उपचार उस संतुलन को पुनः स्थापित करने पर केंद्रित होता है। यदि बार-बार मेसेंटेरिक लिंफ नोड्स की सूजन होने वाले पेट संक्रमण के कारण है, तो प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए उपचार किया जाता है। ✅ 2. जीवनशैली में सुधार करना होम्योपैथिक केवल दवा ही नहीं देते, बल्कि जीवनशैली और आहार में सुधार के लिए भी मार्गदर्शन करते हैं: - नियमित कसरत करना - तनाव पर कण्ट्रोल  - हल्का आहार  - समय पर नींद का संतुलन बनाये रखना ✅ 3. बिना साइड इफेक्ट के इलाज होम्योपैथिक दवाएं अत्यंत सूक्ष्म मात्रा में दी जाती हैं और इनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। यह विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए उपयोगी है जो: लंबे समय से किसी बीमारी से पीड़ित हैं , पहले से कई एलोपैथिक दवाएं ले रही हैं ✅ 4. बच्चों ,बुजुर्गों के लिए भी सेफ है  होम्योपैथी की सबसे बड़ी विशेषता है कि यह सभी उम्र के लोगों के लिए उपयुक्त है — बच्चे, गर्भवती महिलाएं और बुजुर्ग। मेसेंटेरिक लिंफ नोड्स की सूजन जो अक्सर बच्चों में पाई जाती है, उसका भी सहनशील और सुरक्षित उपचार होम्योपैथी में संभव है। ✅ 5. दीर्घकालिक समाधान होम्योपैथी में रोग के दोबारा होने की संभावना बहुत ही कम रहती है, क्योंकि इसका उद्देश्य शरीर के मूल असंतुलन को ठीक करना है, न कि केवल ऊपरी लक्षणों को कम करना है.निष्कर्ष ओवेरियन सिस्ट और मेसेंटेरिक लिंफ नोड्स जैसी स्थितियाँ दिखने में आम लग सकती हैं, लेकिन यदि इनका इलाज सतही तौर पर किया जाए तो यह आगे चलकर गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न कर सकती हैं।
Avatar
homeopathy me acute pancreatitis ka ilaaj?
१)होमियोपैथी में एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस का इलाज? पैंक्रियास हमारे शरीर का भाग है जो की आमतौर पर पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द और उल्टी के साथ होता है. यह ऐसी स्थिति है जहां अग्न्याशय थोड़े समय के लिए सूज जाता है. एक्यूट पैंक्रियास ये क्रोनिक पैंक्रियास से अलग होता है, जहाँ अग्न्याशय की सूजन कुछ वर्षों तक बनी रहती है और स्थायी क्षति हो सकती है. २) एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस के क्या कारण है ?एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस के कारण निचे बताया गया है जो की इस प्रकार से है -एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस में गॉलब्लैडर की पथरी सबसे आम कारण में शामिल है  - ज्यादा शराब सेवन का सेवन करना - कुछ दवाएं का बार बार उपयोग करना  -खून में चर्बी की मात्रा ज्यादा होना  - आनुवंशिक कारण -ध्रूमपान का सेवन    ३) एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस के कौन से लक्षण है ? एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस के लक्षण निचे बताया गया है , -पेट के ऊपरी भाग में लगातार दर्द का होना -दर्द पीठ में फैल सकता है -उल्टी और मितली -बुखार - हार्ट का धड़कन तेज होना ४) एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस इलाज के कौन -कौन से चरण है ? - 1. अस्पताल में एडमिट होना कुछ मामलों में, पेशेंट को अस्पताल में एडमिट करने की जरुरत होती है, क्योंकि गंभीर स्थिति हो सकती है। यहां मरीज की स्थिति पर निरंतर निगरानी की जाती है। -2. भोजन से परहेज शुरुआती इलाज में, मरीज को कुछ दिनों तक खाना नहीं दिया जाता है । इससे अग्न्याशय को कुछ हद तक ‘आराम’ मिलता है और वह सूजन से उबरने लगता है। -3. दर्द और सूजन का कण्ट्रोल एंटीबायोटिक्स – केवल तब जब संक्रमण की पुष्टि हो तब तक दिया जाता हैं -4. मूल कारण का इलाज गॉलब्लैडर की पथरी : यह कारण हो तो मरीज को ERCP या सर्जरी के माध्यम से पथरी हटाने की जरुरत होती है  - अत्यधिक शराब सेवन  - 5. आहार में परिवर्तन एक बार जब लक्षण कण्ट्रोल में आ जाते हैं, धीरे-धीरे लिक्विड डाइट से ठोस आहार की ओर बढ़ा जाता है। कम फैट वाला और सुपाच्य आहार प्राथमिकता होती है। ५) मरीज की देखभाल और रिकवरी? -आराम: मरीज को जितना हो सके तो उनको पूरा ही आराम करना जरूरी है। -लंबी अवधि की फॉलो अप : समय -समय से बार-बार पैंक्रियाटाइटिस होने से यह क्रोनिक में न बदल सके इसलिए नियमित जांच जरूरी है।  - डायबिटीज : अग्न्याशय इंसुलिन भी बनाता है, इसकी क्षति से डायबिटीज हो सकता है।
Avatar
ca 19 9 ka badh jana cancer hota hai
१) CA 19-9 क्या है? CA 19-9 ट्यूमर मार्कर है — ऐसा पदार्थ जो शरीर में कुछ प्रकार के कैंसर की उपस्थिति में बढ़ जाता है। यह मुख्य अग्न्याशय , पित्त नली , पेट और लिवर से संबंधित कुछ कैंसर में बढ़ सकता है।  -CA 19-9 शरीर में विशेष रूप से अग्न्याशय और पाचन तंत्र से जुड़ी कोशिकाओं द्वारा होता है। इसका उपयोग कैंसर की डायग्नोसिस के बजाय कैंसर के इलाज की देखरेख और रोग की प्रगति देखने के लिए करते है।  २)क्या केवल CA 19-9 का स्तर बढ़ जाना, अपने आप में कैंसर होने का संकेत है?उत्तर है — नहीं।   - CA 19-9 का लेवल कई गैर-कैंसर स्थितियों में भी हो सकता है।जैसे की - पित्त नली में रुकावट -पित्ताशय की पथरी - लिवर सिरोसिस -पैंक्रियाटाइटिस -धूम्रपान ३) CA 19-9 का रेंज कितना होना चाहिए ? CA 19-9 का लेवल 0 से 37 U/mL के बीच ही होता है। यदि इसका स्तर बहुत ही ज्यादा है, तो डॉक्टर उसके कारण को समझने के लिए कुछ जांचों की सलाह देते है  - यह स्तर 1000 U/mL से भी ज्यादा हो सकता है — जो एडवांस कैंसर की ओर संकेत करता है  ४) CA 19-9 कब उपयोगी होता है? CA 19-9 कैंसर की शुरुआती जांच में सटीक नहीं है, लेकिन इसका उपयोग निम्नलिखित स्थितियों में होता है ,जैसे की  - पैंक्रियाटिक कैंसर का इलाज शुरू होने से पहले ही और बाद में भी मापा जाता है, जिस से इलाज का कितना असर हो रहा है। या नहीं - कैंसर दोबारा न हो - रोग की प्रगति को देखने के लिए: कैंसर फैल रहा है या कण्ट्रोल में है। निष्कर्ष : CA 19-9 का स्तर बढ़ जाना, अपने आप में कैंसर होने का संकेत है? उत्तर: नहीं  बढ़ा हुआ CA 19-9 जरूरी नहीं कि कैंसर ही हो। यह कई अन्य कारणों से भी बढ़ सकता है। यह सहायक टेस्ट है, न कि अंतिम निर्णय लेने वाला। सही डायग्नोसिस के लिए पूरी मेडिकल जांच और विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है।
Brahm homeo Logo
Brahm Homeopathy
Typically replies within an hour
Brahm homeo
Hi there 👋

How can we help you?
NOW
×
Chat with Us